Ro no D15139/23

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक्शन रिसर्च पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में ‘मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी एक्शन एंड ट्रांसफॉर्मेशन’ के सहयोग से  ‘एक्शन रिसर्च सर्टिफिकेट कोर्स’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई द्य यह कार्यशाला महाविद्यालय के सोशल इनोवेशन एवं कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल द्वारा प्रस्तावित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का हिस्सा है। युवा छात्रों को उनके समुदायों में सार्थक परिवर्तन लाने हेतु व्यावहारिक शोध कौशल से लैस करने के लिए डिज़ाइन इस कार्यक्रम में SVKM नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) बैंगलोर के सहायक प्राध्यापक श्री आनंद प्रकाश ने तीन दिन तक प्रशिक्षण प्रदान किया। यह कार्यशाला ‘करके सीखने( Learning by doing) पर आधारित थी जिससे कुल 37 छात्रों ने स्थानीय समस्याओं की पहचान करने व उसका व्यवस्थित अध्ययन कर समस्या का व्यावहारिक  समाधान विकसित करने की प्रक्रिया को समझा। साथ ही प्रतिभागियों ने मुद्दों की पहचान, समस्या प्रश्न निर्माण, शोध पद्धति और डेटा संकलन में दक्षता विकसित की। कार्यशाला में विषय से सम्बंधित अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए जैसे सामुदायिक मुद्दों को समझना और चुनना, स्थानीय मुद्दों को शोध योग्य समस्याओं के रूप में प्रस्तुत करना, शोध प्रश्न विकसित करना, डेटा और साक्ष्य की बुनियादी बातें, डेटा संकलन प्रथाएं, शोध नैतिकता तथा लघु शोध योजना तैयार करना। कार्यशाला में शामिल सभी विद्यार्थियों ने अपनी शोध योजना तैयार कर विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया द्यकोर्स के दौरान  विद्यार्थी इन्हीं योजनों को लेकर अपने सामाजिक समूह के बीच कार्य करेंगे। समापन समारोह में अपर संचालक उच्च शिक्षा प्रोफेसर रिज़वान उल्ला,  सोशल इनोवेशन एवं  कम्युनिटी एंगेजमेंट सेल के समन्वयक डॉ. दीपक सिंह, प्रोफेसर राज कमल मिश्रा और प्रोफेसर राजेश सिंह, मुहिम फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक श्री ऋषिकेश ठाकुर उपस्थित रहे । सभी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ