Ro no D15139/23

तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिखली तथा केवटटोला शामिल*

रायपुर 14 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिखली तथा केवटटोला को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद इन स्वास्थ्य केंद्रों ने सेवा गुणवत्ता, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित 7 राष्ट्रीय मानकों पर 70 से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण और सुव्यवस्थित प्रयासों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकती हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागडे ने बताया कि इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष कार्ययोजना, सतत मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा एवं रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर उपचार के साथ-साथ उनके अधिकारों एवं सम्मानजनक व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया गया।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के इस उपलब्धि पर कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयास, टीम भावना और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शिक्षा एवं स्वास्थ्य के माध्यम से जिले के समग्र विकास को गति देना है तथा भविष्य में जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

  • Related Posts

    सुशासन में सशक्त होती महिलाएं : आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं सारंगपुरी की मधु कंवर

    मजदूरी से शुरू हुआ सफर, आज “लखपति दीदी” के रूप में पहचान धमतरी, 11 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में ग्रामीण महिलाओं के जीवन…

    Read more

    पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

        स्व सहायता समूह से जुड़कर कांसाबेल की महिलाओं ने स्वरोजगार की राह अपनाई रायपुर, 11 मार्च 2026/ पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी का काम,…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये