Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत् 44 ग्राम पंचायतों हेतु सरपंच और वार्ड पंच पद के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न

जशपुरनगर 08 जनवरी 2025/ जशपुर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आज 11.00 बजे से त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के लिए शासन के निर्देशानुसार सरपंच और वार्ड पंच पद के आरक्षण हेतु अ.जा, अ.ज.जा. एवं अनारक्षित वर्ग के महिलाओं के लिए चक्रानुक्रम एवं लाट के द्वारा वार्ड आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।

जनपद पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत जशपुर में कुल 44 ग्राम पंचायतें है, जिसमें से 22 ग्राम पंचायत वर्ष 2019-20 के निर्वाचन मे महिलाओं के लिए आरक्षित था, उन ग्राम पंचायतों को वर्तमान में चक्रानुक्रम के आधार पर अ.ज.जा. मुक्त एवं वर्ष 2019-20 के सरपंच अ.ज.जा. मुक्त का वर्तमान मे अ.ज.जा. महिला हेतु आरक्षित किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच पद के कुल 607 वार्ड में प्रवर्गवार अ.जा, अ.ज.जा एवं अनारक्षित सीटों मे से महिलाओं के लिए चक्रानुक्रम एवं लाट द्वारा आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की गई, वर्ष 2019-20 के निर्वाचन की स्थिति में मुक्त वार्ड को महिला एवं महिला वार्ड को मुक्त किया गया, शेष महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण को पूर्ण करने के लिए लाट के माध्यम से महिला आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की गई। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही जशपुर एसडीएम श्री ओंकार यादव, तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन पथे, नायब तहसीलदार श्री राजेश यादव, जनपद सीईओ श्री लोकहित भगत, प्रभारी वरिष्ठ आन्तरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर श्री बालेश्वर राम भगत एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न की गई।

  • Related Posts

    नवयुवकों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 06 मार्च से 13 मई तक जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खंडों में पंजीयन कैंप का होगा आयोजन

    10 वीं पास नवयुवक रोजगार के अवसरों के लिए करा सकते हैं पंजीकरण जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ जशपुर में 10वीं पास नवयुवकों के लिए रोजगार के अवसर! एसआईएस ग्रुप द्वारा 6…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख