Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना संबल: पुरोचन साहू को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, बढ़ा आत्मविश्वास

*वर्षों पुरानी जरूरत हुई पूरी, अब आसान होगा आवागमन और रोजगार संचालन*

 

रायपुर, 12 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन की जनकल्याणकारी पहल सुशासन तिहार 2026, आम लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी ला रही है। इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की राह दिखाई जा रही है। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले के पद्दा टोला निवासी दिव्यांग हितग्राही श्री पुरोचन साहू की, जिनकी वर्षों पुरानी आवश्यकता सुशासन तिहार के माध्यम से पूरी हुई।

 

*बाजार, कार्यस्थल जाने में लगता था काफी समय और श्रम*

75 प्रतिशत अस्थि बाधित श्री पुरोचन साहू अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दुकानदारी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। दैनिक जीवन में आवागमन उनके लिए सबसे बड़ी कठिनाइयों में से एक था। बाजार, कार्यस्थल और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचने में उन्हें काफी समय और श्रम लगाना पड़ता था, जिसका सीधा असर उनके रोजगार पर भी पड़ता था।

 

*परीक्षण उपरांत मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल*

 

सुशासन तिहार 2026 के दौरान आयोजित समाधान शिविर में श्री साहू ने बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए आवेदन का परीक्षण किया गया और स्वीकृति के उपरांत समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें बैटरी चलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

 

*आत्मविश्वास के साथ व्यवसाय का करेंगे संचालन*

 

कलेक्ट्रेट परिसर में ट्राइसाइकिल प्राप्त करते समय श्री पुरोचन साहू की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने कार्यस्थल तक आने-जाने में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलने से उनका समय और श्रम दोनों बचेंगे तथा वे अधिक सुविधा और आत्मविश्वास के साथ अपने व्यवसाय का संचालन कर सकेंगे।

 

*केवल साधन नहीं, आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत*

 

श्री पुरोचन साहू ने भावुक होकर कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत है। इससे वे अपने काम को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ा पाएंगे तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने का सपना साकार कर सकेंगे। श्री पुरोचन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार ने उनकी वर्षों पुरानी जरूरत को पूरा कर उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान किया है। यह पहल वास्तव में शासन और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर उभरी है।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स