Ro no D15139/23

अब तक 40,874 किसानों से 19 लाख क्विंटल धान की खरीदी

जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाया गया है। जिले की कुल 74 प्राथमिक सहकारी समितियों में अब तक 1,29,188 किसानों के 1,25,76.91 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन किया गया है।
15 नवंबर 2025 से आरंभ उपार्जन प्रक्रिया के तहत अब तक 40,874 किसानों से 19,03,630 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसका कुल मूल्य 451.50 करोड़ रुपये है। किसानों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
आगामी 15 दिसंबर 2025 के लिए 3,035 किसानों को 13,806.62 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन जारी किए गए हैं। समितियों में सुव्यवस्थित परिवहन, ट्रॉली पार्किंग, तौल मशीनों की उपलब्धता एवं बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई गई है ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी खरीदी केंद्रों में रजिस्ट्रेशन से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया पारदर्शी रहे तथा प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों का धान समय पर और समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए, जिससे किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!