Ro no D15139/23

कोरबा जिले में सुचारू धान खरीदी से किसानों में उत्साह बढ़ा, साय सरकार की पारदर्शी व्यवस्था बनी मिसाल’ ’मंडी में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा – गजेंद्र पाल सिंह’

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी इस वर्ष उत्साह, सुगमता और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने जिस दक्षता और दूरदर्शिता के साथ धान खरीदी व्यवस्था को तैयार किया है, वह पूरे प्रदेश में किसानों के लिए एक बड़े उत्सव जैसा माहौल बना रही है। विशेषकर कोरबा जिले में जहाँ जिला प्रशासन की सक्रियता, बेहतर प्रबंधन और समय पर की गई तैयारी ने किसानों को अत्यधिक राहत और संतोष प्रदान किया है।
इस वर्ष धान खरीदी केंद्रों में देखा जा रहा उत्साह स्पष्ट बताता है कि किसानों को न केवल अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है, बल्कि उन्हें हर सुविधा इस तरह प्रदान की जा रही है कि पूरा प्रक्रिया सहज और परेशानी-रहित बन सके। सरकार द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य की घोषणा से किसानों के चेहरों पर नई चमक ला दी है। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।
इसी कड़ी में कोरबा जिले के ग्राम सोनगुड़हा निवासी  किसान श्री गजेंद्र पाल सिंह जो लगभग साढ़े सात की एकड़ भूमि में खेती करते है। श्री सिंह इस वर्ष अत्यधिक उत्साह के साथ अपनी उपज विक्रय के लिए पहुंचे। वे इस सीजन में पहली बार 90 क्विंटल धान लेकर सोनपुर मंडी में पहुंचे हैं और अपनी शेष उपज एक बार और लेकर आने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए टोकन तुंहर ऐप के माध्यम से उन्होंने ऑनलाइन टोकन प्राप्त किए, जिससे उन्हें केंद्र में इंतजार नहीं करना पड़ा। अपने अनुभव साझा करते हुए   गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी की व्यवस्थाएँ अत्यंत सरल और पारदर्शी हैं। तुलाई का कार्य तेज गति से हुआ और मंडी में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2024 में भी उन्होंने लगभग इतनी ही मात्रा में धान विक्रय किया था। सरकार द्वारा घोषित देश में सर्वाधिक समर्थन मूल्य को वे किसानों के लिए एक बड़ी राहत और प्रोत्साहन बताते हैं।
केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, तुलाई की तेजी, बोझरहित प्रक्रिया, ऑनलाइन टोकन की सुविधा, तुंहर ऐप का उपयोग और समय पर भुगतान जैसी सेवाओं ने किसानों को बिना किसी बाधा के धान विक्रय करने का अवसर दिया है। यही कारण है कि जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में किसान बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं और उत्साहपूर्वक धान बेच रहे हैं।
शासन और प्रशासन की मजबूत सक्रियता, आधुनिक सुविधाओं का समन्वय और किसानों के लिए सरल प्रक्रियाएँ यह साबित करती हैं कि राज्य सरकार किसानों को केवल प्रोत्साहित ही नहीं कर रही, बल्कि उनके जीवन में वास्तविक समृद्धि ला रही है।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट