Ro no D15139/23

भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

 

सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध

सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धमतरी से भखारा होकर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुबह 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक भारी वाहनों का इस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इस व्यवस्था के तहत धमतरी से भखारा होकर रायपुर तथा रायपुर से भखारा, धमतरी होकर अन्य स्थानों एवं शहरों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित समयावधि में भखारा मार्ग का उपयोग नहीं करना होगा। ऐसे भारी वाहन अपने गंतव्य तक आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का उपयोग करेंगे। इससे भखारा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने के साथ स्थानीय नागरिकों एवं छोटे वाहनों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

बीते दिनों कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई थी। बैठक में कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने तथा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन विभाग द्वारा अर्जुन मोड़ (भखारा), खपरी उत्तर (बस्ती) और अटल चौक पर निर्धारित यातायात व्यवस्था से संबंधित साइन बोर्ड स्थापित कर दिए गए हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। यातायात व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों का उद्देश्य आमजन की सुविधा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित मार्ग एवं समय-सीमा का पालन करने की अपील की।

जिला प्रशासन ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात संकेतकों और नियमों का पालन करें तथा निर्धारित समय में भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करें। सभी के सहयोग से सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

  • Related Posts

    एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

      आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने ABHA, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े रायपुर, 19 अगस्त 2026/राज्य के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने…

    Read more

    उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ