Ro no D15139/23

एकीकृत किसान पोर्टल में विशेष राहत : पंजीयन व संशोधन की समय-सीमा बढ़ी किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु समिति लॉगिन में दी गई अतिरिक्त सुविधाएं

जिले के कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन एवं विवरण संशोधन से संबंधित कठिनाइयों से राहत दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं पटवारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के आधार पर समिति लॉगिन में पंजीयन एवं संशोधन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
किसानों द्वारा लगातार खसरा एवं रकबा सुधार, कैरी फारवर्ड, फसल विवरण प्रविष्टि, नवीन पंजीयन तथा रकबा संशोधन जैसी समस्याओं को लेकर आवेदन किए जा रहे थे। इन व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए शासन ने एकीकृत किसान पोर्टल में अतिरिक्त प्रावधान करते हुए विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग समय-सीमा निर्धारित की है।

निर्धारित समय-सीमा के अनुसार
कैरी फारवर्ड की सुविधा दिनांक 15 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन भी दिनांक 15 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा। त्रुटिपूर्ण आधार के प्रकरणों में पूर्व पंजीयन निरस्त कर नवीन पंजीयन की सुविधा दिनांक 15 जनवरी 2026 तक प्रदान की गई है। राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर जिला कलेक्टर की अनुशंसा से नवीन पंजीयन भी दिनांक 15 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा। वहीं, सभी प्रकार के संशोधन (जैसे फसल विवरण, रकबा, अन्य त्रुटि सुधार) की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
इस पहल से किसानों को न केवल तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों से राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें कृषि योजनाओं एवं समर्थन मूल्य से जुड़ी सुविधाओं का लाभ भी समय पर प्राप्त हो
प्रशासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देकर किसानों के पंजीयन एवं संशोधन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण कराएं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान