Ro no D15139/23

उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल और एमआईडीएच पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

 

जशपुरनगर 10 जुलाई 2026/ उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को एमआईडीएच सुरक्षा पोर्टल पर भी ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, संरक्षित खेती एवं जैविक खेती से जुड़े व्यक्ति, कृषक समूह एवं अन्य पात्र हितग्राही अपने मोबाइल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा वे अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र जाकर भी पंजीयन करा सकते हैं।
पोर्टल पर पंजीयन कराने के लिए कृषकों के पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण और बी-1 व खसरा नकल जैसे भूमि संबंधी दस्तावेज होना आवश्यक है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन, पारदर्शिता और अनुदान राशि को सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजने के उद्देश्य से यह पंजीयन प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। यदि किसान समय पर पंजीयन नहीं कराते हैं तो वे विभागीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
पंजीयन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए किसान अपने विकासखंड के उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। पत्थलगांव में उद्यान विकास अधिकारी श्री मारकुश एक्का का मोबाइल नंबर 9424230605, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र पटेल का नंबर 9098911638 और प्रक्षेत्र सलाहकार श्री सुरेन्द्र कैवर्त का नंबर 8966877091 है। कांसाबेल में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री प्रकाश सिंह 9165427455 और प्रक्षेत्र सलाहकार श्री खोमलाल साहू 9589378417 पर संपर्क कर सकते हैं। फरसाबहार में उद्यानिकी अधिकारी श्री शिवशंकर सिंह 7000857262 और ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री हरीश मानिक 6267219350 उपलब्ध हैं। कुनकुरी में श्रीमती सुरबाला पैकरा 6265358066, बगीचा में श्री पिंगल कुजूर 7000877568, मनोरा में श्री गणेश बाज 9098622839 और श्री संतोष चौहान 7000876091, दुलदुला में श्रीमती अंजना खलखो 8305267055 और श्री संतोष चौहान 7000876091 तथा जशपुर में श्री संतोष बंजारा 8518966692 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    ‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत से साकार हुई वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा

    प्रकृति के उल्लास, पावस के सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं को कलाकारों ने दी भावपूर्ण अभिव्यक्ति   रायपुर, 22 अगस्त 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा और…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार

    *30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित*   *महतारी वंदन की राशि से बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन का पर्व, घर-परिवार की खुशियों में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से