Ro no D15139/23

धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण

किसानों से ली सीधी प्रतिक्रिया, समस्याओं का तत्काल निराकरण, आधार लिंकेज के लिए शिविर लगाने के निर्देश

  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर   विलास भोसकर ने आज लुण्ड्रा ब्लॉक के बटवाही, ससौली, डुमरडीह और धौरपुर धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर खरीदी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

बटवाही उपार्जन केंद्र-किसानों ने जताई संतुष्टि
कलेक्टर भोसकर ने बटवाही केंद्र में किसान जमुना प्रसाद पैकरा से खरीदी व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने बारदाना उपलब्धता, टोकन कटिंग, हमाल व्यवस्था, नमी मापक यंत्र एवं अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। किसान ने खरीदी प्रक्रिया को संतोषजनक बताया और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को मजदूरों की मजदूरी हफ्ते में भुगतान करने के निर्देश भी दिए, ताकि मजदूर परिवारों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो।

ससौली-आधार मोबाइल लिंक समस्या का त्वरित समाधान
ससौली धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर ने धान खरीदी व्यवस्था, रकबा संशोधन, किसानों की संख्या तथा बारदाना उपलब्धता का अवलोकन किया। किसानों ने आधार-मोबाइल नंबर लिंक न होने की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने अगले ही दिन आधार अपडेट शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को CSC केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।

डुमरडीह और धौरपुर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा
कलेक्टर ने डुमरडीह और धौरपुर धान उपार्जन केंद्रों का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने किसानों की संख्या, बारदाना उपलब्धता, माइक्रो एटीएम सुविधा, धान खरीदी की प्रगति आदि की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने किसानों से चर्चा कर उपार्जन से जुड़ी समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि धान खरीदी किसानों के हित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों में पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित किए जाएं।
इस दौरान एसडीएम   जे आर शतरंज,खाद्य अधिकारी   बी एस कांमठे, सीसीबी नोडल अधिकारी   पीसी गुप्ता, डीएमओ   अरुण विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ