Ro no D15139/23

शहर को व्यवस्थित करने के लिए व्यापारी भी दें आवश्यक सहयोग – कलेक्टर हरिस एस

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से किया शहर की व्यवस्थित यातायात के संबंध में चर्चा

जगदलपुर 17 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि चौराहों का जगदलपुर शहर की व्यवस्थित यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई के लिए सभी व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शहर के मध्य बड़ी गाड़ियों से सामान लाने के निर्धारित समय का पालन करना आवश्यक है और दुकान संचालक को अपने शॉप के समीप आवश्यक सफाई, नालियों में कचरा डालने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण करें, साथ ही उन्होंने दुकानों के सामने सड़क पर विक्रय के सामानों की प्रदर्शनी लगाकर सड़क यातायात को बाधित करने की प्रवृत्ति से बचने की अपील की। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को आवश्यक सहयोग करने के साथ ही आगामी दिनों में नगर निगम और यातायात विभाग के द्वारा कार्यवाही की जाने पर व्यवस्था बनाने में साथ देने भी कहा। सोमवार को कलेक्टर श्री हरिस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा जगदलपुर के बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स, बस्तर परिवहन संघ और विभिन्न स्थलों के व्यापारी समूह के प्रतिनिधियों से शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में चर्चा कर रहे थे ।
बैठक में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शहर की व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव दिए, जिसका प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया। कलेक्टर ने बड़ी मालवाहक वाहनों का शहर में मध्य से गुजरने की जगह बायपास मार्ग का उपयोग पर जोर दिया। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर के विकास, व्यापारियों द्वारा व्यवसाय हेतु सड़कों पर कब्जा, कचरा प्रबंधन, सदर बाजार, संजय मार्केट, शहीद पार्क की पार्किंग और दुकानों के संबंध में तथा मुख्य मार्ग के शराब दुकान को शहर के अन्य क्षेत्र में स्थानांतरित करने पर चर्चा किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने कहा कि प्रदेश के कई महत्त्वपूर्ण शहरों में से जगदलपुर एक व्यवस्थित और प्लानिंग से बसा शहर है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस शहर को हमें व्यवस्थित पार्किंग, यातायात व्यवस्था देना है। साथ ही वाहन चालकों को भी निर्धारित मापदंड और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार वाहन चलाना है। शहर में गाड़ियों की लगातार संख्या बढ़ रही है, पड़ोसी राज्य और संभाग का प्रमुख मार्केट स्थल होने से भी अन्य जगहों की व्यापारियों का आना रहता है, इसलिए व्यापारियों के सहयोग से यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था हेतु प्रशासन,  नगर निगम, पुलिस और व्यापारियों की एक स्थाई समिति गठित करने का सुझाव का स्वागत करते हुए अपनी सहमति दी। साथ ही दुर्घटनाजन्य स्थलों पर रिफ्लेक्टर की व्यवस्था करने के लिए व्यापारियों को कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री निर्भय साहू, आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल, आरटीओ श्री डी बंजारे और सभी व्यापारी समूह के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान