Ro no D15139/23

रिटर्निंग अधिकारी और सेक्टर अधिकारियों को उनके दायित्वों की दी गई जानकारी

जगदलपुर 14 फरवरी 2025/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिले में तीन चरणों में निर्वाचन की कार्यवाही की जा रही है। पहले चरण में 17 फरवरी को जगदलपुर और दरभा में और दूसरे चरण में 20 फरवरी को बस्तर और लोहाड़ीगुड़ा में तथा तीसरे चरण में 23 फरवरी को बकावंड, बास्तानार एवं तोकापाल में निर्वाचन की प्रक्रिया होगी। इस निर्वाचन में मतदान बैलेट पेपर से होगी, साथ ही मतगणना भी मतदान केंद्र में किया जाएगा। इसके लिए सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान दलों को प्रोत्साहित कर रखें, सभी आवश्यक प्रपत्रों में सही जानकारी भरवाएं। साथ ही सभी मतदान दल पूरी मतगणना उसी मतदान केन्द्र में करवाकर ही आना सुनिश्चित करें। अंदरूनी क्षेत्र के मतदान केंद्रों या संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता के साथ करवाएं। सभी सेक्टर अधिकारी क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों का सम्पर्क नम्बर जरूर रखें। इसके अलावा मतदान दलों की जरूरी व्यवस्था को सुनिश्चित करवाएं। वाहनों की व्यवस्था के लिए रूट चार्ट के आधार पर कार्ययोजना के साथ व्यवस्था किया जाए। महिला कर्मचारियों की व्यवस्था पर चर्चा किया गया। मतदान केन्द्र की मूलभूत व्यवस्था को सुनिश्चित करें।  कलेक्टर ने बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच के मतपत्र की स्थिति और रिजर्व दल की व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण वर्मा ने सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक जानकारी भी दी।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान एवं मतगणना के दौरान आवश्यक पत्रकों को भरने के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों की मूलभूत सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सहित रिटर्निंग अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी दी गई। इस बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के सभी रिटर्निंग अधिकारी और सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आंगनबाड़ी केन्द्र छिंदावाड़ा -5 में सहायिका पद हेतु 28 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक ई-भर्ती ऑलनाईन

      जगदलपुर 27 जुलाई 2026/ कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र छिंदावाड़ा -5 में सहायिका पद हेतु  28 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक ई-भर्ती ऑलनाईन…

    Read more

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच