
जशपुरनगर 04 अप्रैल 2026/ दिनांक 24.03.2026 को प्रकाशित समाचार, महुआ बीनने अभ्यारण्य में कर रहे आगजनी की कार्यवाही के बजाए कर्मी सिर्फ आग बुझा रहे के संबंध में उप निदेशक एलीफेंट रिजर्व सरगुजा अंबिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बादलखोल अभ्यारण्य नारायणपुर अंतर्गत समाचार प्रकाशित हुआ है। इस संबंध में गेम रेंजर नारायणपुर द्वारा दिनांक 28.03.2026 समाचार पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं का बिन्दुवार जांच किया गया।
बादलखोल अभ्यारण्य 104.454 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैला है, अभ्यारण्य अन्तर्गत 04 राजस्व ग्राम है फायर सीजन में दिनांक 04.03.2026 को कक्ष क्रमांक RF 81 बीट बेन्द, दिनांक 26.03.2026 को कक्ष क्रमांक RF 62 बीट सेन्द्री मुण्डा एवं RF81 बीट बेन्द जिसका अक्षांश एवं देशांतर क्रमशः 22.9649 83,73656, 22.89012 83. 86068, 22.95169 83.74857 है। अग्नि घटना की सूचना वन प्रबंधन एवं वन सूचना प्रणाली रायपुर (FMIS) के सेटेलाइट के माध्यम से प्राप्त होते ही वन कर्मचारियों द्वारा तीनों अग्नि घटना को बुझा दिया गया है। उक्त अग्नि घटना से लगभग 0.202, 0.303.0.020 कुल 0.525 हेक्टयर में आग लगी थी जिसमें सुखे पत्ते, घांस फुस जले हैं पेड़ पौधे एवं वन्यजीय को किसी प्रकार का क्षति नहीं हुआ है। अग्नि घटना को नियन्त्रण उपरांत वैधानिक कार्य वाही कर वन अपराध प्रकरण 16610/07 दिनांक 04.03.2026, 16610/08 दिनांक 13.03.2026 8782/15 दिनांक 26.03.2026 जारी किया गया है।
बादलखोल अभ्यारण्य में आग से बचने के लिए कर्मचारियो/ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया है, तथा प्रत्येक बीट में फायर वाचर रखे गए हैं जी फायर ब्लोवर, फायर बीटर उपकरण के साथ वन क्षेत्र में लगातर गश्त कर रहे है। जहां भी अग्नि घटना की सूचना प्राप्त होती है तत्काल आग बुझा दिया जाता है।








