Ro no D15139/23

फ्री में देखना है बिग बॉस 19 फिनाले? यहां जानें टाइम, डेट और पूरा तरीका

सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को प्रसारित होगा. टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे, वहीं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म के प्रमोशन के साथ मंच पर धूम मचाएंगे. साथ ही जानिए कि ग्रैंड फिनाले को आप कब, कहां और कैसे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. 15 हफ़्तों तक चली तीखी बहसों, भावनात्मक पलों, मुश्किल टास्क और गेम-चेंजिंग रणनीतियों के बाद यह सीज़न इस रविवार अपने ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त होने जा रहा है. दर्शकों के लिए यह एपिसोड बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसमें न सिर्फ विजेता का ताज पहनाया जाएगा, बल्कि सितारों से सजी दमदार परफॉरमेंस भी देखने को मिलेगी.

कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले

अब तक शो के सभी एपिसोड रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होते रहे हैं और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किए गए. लेकिन फिनाले को और खास बनाते हुए चैनल ने समय में बदलाव किया है. ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, रविवार को रात 9 बजे से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी, दोनों पर एक साथ प्रसारित होगा.

टॉप 5 में कौन-कौन?

18 कंटेस्टेंट्स से शुरू हुआ यह सफर अब सिर्फ 5 प्रतिभागियों तक सीमित रह गया है. गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रनीत मोरे, फराहाना भट और अमाल मलिक इस सीज़न की ट्रॉफी के प्रबल दावेदार बनकर उभरे हैं. फिनाले की रात सभी पुराने प्रतिभागी भी मंच पर नज़र आएंगे, जिससे माहौल और भी दिलचस्प होगा.

फिनाले में कार्तिक और अनन्या की धमाकेदार एंट्री

ग्रैंड फ़िनाले की शाम कई बड़े सरप्राइज लेकर आएगी. बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टेज पर सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का प्रमोशन करते दिखेंगे. निर्देशक समीर विदवान्स की यह रोमांटिक कॉमेडी दोनों सितारों की दूसरी ऑन-स्क्रीन जोड़ी है. दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म कार्तिक और करण जौहर के बीच हुए पुराने मतभेदों के बाद उनकी पहली साझेदारी है.

फिल्म का मुकाबला श्रीराम राघवन की इक्कीस से होगा, जिसमें अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. इस बार का फिनाले मनोरंजन, रोमांच और सरप्राइज से भरपूर रहेगा.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!