Ro no D15139/23

मोहब्बत नहीं, मौत का जश्न है ‘आज मेरे पिया घर आवेंगे’, जानें कैलाश खेर के गाने की इनसाइड स्टोरी

सूफी से लेकर क्लासिकल संगीत में मोहब्बत और प्यार से सराबोर गाने सुनने को मिल जाते हैं, लेकिन बात जब कैलाश खेर जैसे सिंगर की आती है, तो गाने की हर पंक्ति का अपना वजूद होता है और उनके गाने और आवाज सीधा दिल पर असर करती है।

आज 700 गानों में अपनी आवाज देने वाले कैलाश खेर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिंगर ने ‘अल्लाह के बंदे हंस दे’ और ‘रब्बा इश्क न होवे’ जैसे गानों से पॉपुलैरिटी हासिल की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर का ‘आज मेरे पिया घर आवेंगे’ रोमांटिक नहीं बल्कि स्पिरिचुअल सॉन्ग है?

शादी-ब्याह में बजने वाले ‘आज मेरे पिया घर आवेंगे’ गाने को लेकर लोगों के बीच धारणा है कि दुल्हन अपने पिया के लिए सज रही है और उनके स्वागत की तैयारी कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये गाना आत्मा और परमात्मा के मिलन को दिखाता है। गाने की पहली पंक्ति ‘हे री सखी मंगल गाओ री, धरती अंबर सजाओ री, आज उतरेगी पी की सवारी’ का अर्थ है कि एक आत्मा, जो शरीर को त्याग चुकी है, वो अपने परमात्मा यानी अपने ‘पी’ से मिलने के लिए उत्साहित है। आत्मा खुद का ‘शृंगार’ कर रही है, खुद को बुरे कर्मों से मुक्त करती है और अब अपने ‘पी’ से मिलना चाहती है।

कैलाश खेर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि गाना बनाने की प्रेरणा उन्हें मौत से ही मिली थी। उन्होंने खुद बताया था कि 21 नवंबर के दिन मेरे पिता जोर-जोर से हरे राम और भगवान के भजनों को चिल्ला-चिल्ला कर गा रहे थे, जो देखने में नॉर्मल नहीं लग रहा था। वे अपने भगवान में लीन थे और मुख पर सिर्फ ‘ईश्वर’ का नाम था। मैंने उनसे पूछा कि पिताजी, आप ठीक हैं? लेकिन तभी उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन उनके चेहरे पर एक खुशी और शांति थी, जैसे वे अपने परमात्मा से मिलकर पूर्ण हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे पिता को अहसास हो चुका है कि वे आज परमात्मा में लीन होने वाले हैं और वे खुश थे, सुकून में थे। पिता की मौत के बाद कैलाश टूट गए थे, क्योंकि उनके पिता ने ही उन्हें संगीत का ज्ञान दिया था। पिता की मौत के दिन भी उन्होंने स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दी थी, क्योंकि उस वक्त वे अपने करियर के संघर्ष के दौर से गुजर रहे थे।

पिता की मौत के बाद ही आत्मा और परमात्मा के इस रिश्ते को उन्होंने शब्दों के माध्यम से गीत में पिरोकर एक मार्मिक गीत बनाया। सिंगर ने कहा था कि ये गाना उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि ये उन्हें उनके पिता की याद दिलाता है।

  • Related Posts

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….