Ro no D15139/23

टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप बना किसानों का सशक्त साथी

धान खरीदी में लाइन और भीड़ से मिली पूर्ण मुक्ति, किसान बोले अब प्रक्रिया बनी सरल, तेज और पारदर्शी*

रायपुर, 19 नवंबर 2025. राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने का अभिनव प्रयास “टोकन तुहर हाथ” मोबाइल एप इस वर्ष किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर प्रारंभ हुई धान खरीदी के दौरान किसान अब बिना किसी भीड़-भाड़ और लंबी लाइन में लगे बिना घर बैठे ही अपना टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इस डिजिटल सुविधा ने न केवल किसानों का समय बचाया है, बल्कि खरीदी केंद्रों पर होने वाली अव्यवस्था और अनावश्यक दबाव को भी समाप्त कर दिया है।

*मोबाइल एप ने बदली तस्वीर, भीड़ और लाइन से पूरी आज़ादी*

ग्राम पदुमसरा के किसान श्री केशव और श्री दुर्गेश पटेल तथा ग्राम पदमी के किसान श्री रामनारायण सिन्हा आज धान बेचने हेतु उपार्जन केंद्र पदमी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पहले टोकन के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था, कई बार एक दिन पहले से सेंटर पहुंचना पड़ता था। अब ‘टोकन तुहर हाथ’ एप से 2 मिनट में टोकन कट जाता है और तय समय पर पहुंचने से कोई भी भीड़ नहीं रहती। किसानों ने कहा कि एप के कारण उपार्जन केंद्रों में धक्का-मुक्की, प्रतीक्षा और भीड़ पूरी तरह खत्म हो गई है। अब किसान सीधा निर्धारित समय पर पहुंचकर तौल करवा रहे हैं, जिससे समय, श्रम और धन—तीनों की बचत हो रही है।

*सरकार की व्यवस्थाएँ बनी अधिक बेहतर, तौल प्रक्रिया तेज*

श्री दुर्गेश पटेल ने बताया कि इस वर्ष खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाएँ पिछले वर्षों से अधिक मजबूत और किसान हितैषी हैं। तौल प्रक्रिया अधिक तेज, कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक, केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल, शेड जैसी सुविधाएँ बेहतर हैं। अब खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। टोकन समय का पालन होने से कोई अव्यवस्था नहीं होती। प्रशासन ने किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है।

*किसान सहायता केंद्र बना मददगार*

किसान श्री रामनारायण सिन्हा ने बताया कि यदि एप में कोई दिक्कत आती है या खरीदी से जुड़ा कोई सवाल होता है, तो किसान सहायता केंद्र से तुरंत समाधान मिल जाता है। सहायता केंद्र के कर्मचारी धैर्यपूर्वक मार्गदर्शन करते हैं। इससे हमें तकनीक का उपयोग करने में कोई परेशानी नहीं होती।

*किसानों का संदेश—राज्य सरकार और जिला प्रशासन को धन्यवाद*

सभी किसानों ने राज्य शासन और जिला प्रशासन को इस व्यवस्थित, सरल और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि टोकन तुहर हाथ एप ने धान खरीदी को तनावमुक्त, समय बचाने वाला और आसान बना दिया है। यह तकनीक गांव के साधारण किसान को भी डिजिटल सुविधा से जोड़ रही है। ऐसी पहल किसान हित में मील का पत्थर है। “टोकन तुहर हाथ” मोबाइल एप ने इस वर्ष धान खरीदी प्रणाली में क्रांतिकारी सुधार लाकर किसानों को बड़ी राहत दी है। यह नवाचार न केवल खरीदी व्यवस्था को सुगम बनाता है, बल्कि किसानों तक तकनीक की पहुंच को भी सशक्त बनाता है।

  • Related Posts

    मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ

    *बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति* *रायपुर, 17 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) वह मंजर आज भी बस्तर के वनांचलों की यादों में एक कसक पैदा कर देता है, जब एक…

    Read more

    भालू के हमले में घायल ग्रामीण को मिली त्वरित सहायता

    *वन मंत्री की संवेदनशील पहल* रायपुर, 17 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) गरियाबंद वनमंडल के परसुली वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाघमार परिसर में एक ग्रामीण पर भालू के हमले की घटना सामने…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान