Ro no D15139/23

ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था हेतु टोलफ्री नम्बर जारी,

शिकायत निवारण हेतु ब्लॉक स्तर पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त

जगदलपुर 01 अप्रैल 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित शिकायत निवारण के लिए प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही समस्या समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टोलफ्री नंबर 1800-233-0008 जारी किया गया है। इस बारे में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर श्री एचएस मरकाम ने बताया कि उक्त टोलफ्री नम्बर द्वारा सीधे विभाग से संपर्क कर  पेयजल सम्बन्धी समस्या के बारे में अवगत कराया जा सकता है। वर्तमान में जिले के ग्रामीण इलाकों में मरम्मत योग्य हैण्डपम्पों का सुधार किया जा रहा है। साथ ही क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पम्पों का संधारण सुनिश्चित किया जा रहा है। पेयजल व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में शिकायत निवारण के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी के तहत दरभा एवं लोहण्डीगुडा हेतु एसडीओ श्री हिरेन्द्र बघेल मोबाइल नंबर 78289-57721, बास्तानार एवं तोकापाल के लिए उप अभियंता श्री एसएस पैकरा मोबाइल नंबर 75873-62080, बकावण्ड एवं बस्तर हेतु उप अभियंता श्री आलोक मंडल मोबाइल नंबर 99936-99227 और जगदलपुर ब्लॉक के लिए एसडीओ श्रीमती के. सुनिता मोबाइल नंबर 94252-65225 को दायित्व सौंपा गया है। इन प्रभारी अधिकारियों से भी संपर्क कर पेयजल सम्बन्धी समस्या के सम्बंध में अवगत कराया जा सकता है।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ