Ro no D15139/23

कल है पौष पूर्णिमा, करें ये चमत्कारी उपाय, जीवन की सभी परेशानियां होंगी दूर

सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और खास माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ विशेष उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें पौष पूर्णिमा के दिन करने से जीवन की विभिन्न समस्याओं से राहत मिलती है और साधक के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है.

3 दिसंबर 2026 को पौष पूर्णिमा पड़ रही है. धार्मिक दृष्टि से यह दिन बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्रदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन अत्यंत उत्तम माना जाता है. एक वर्ष में 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं, यानी हर महीने एक पूर्णिमा पड़ती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि इस दिन पूजा के साथ कुछ विशेष बातों का ध्यान रखते हुए उपाय किए जाएं, तो उनका साधक के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा के दिन किन-किन उपायों को करना शुभ माना गया है.

पौष पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

चंद्रमा की रोशनी में रखें खीर

मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन घर में खीर बनानी चाहिए और रात के समय उसे चंद्रमा की रोशनी में रखना चाहिए. खीर को चांदी, कांसे या मिट्टी की कटोरी में रखना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं में होता है. ऐसे में जब चंद्रमा की शुभ किरणें खीर पर पड़ती हैं, तो वह अमृत के समान हो जाती है. कहा जाता है कि इस खीर के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और सेहत बेहतर होती है.

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान

पौष पूर्णिमा के दिन स्नान का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन पवित्र नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान करना उत्तम माना जाता है. हालांकि, यदि किसी कारणवश आप नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं, तो घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.

कोड़ी का उपाय

आर्थिक तंगी या धन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पौष पूर्णिमा के दिन कोड़ी का उपाय करना शुभ माना जाता है. इस दिन 7 कोड़ियां लें और उन पर हल्दी लगाएं. इसके बाद उन्हें लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें या माता लक्ष्मी के चरणों के पास स्थापित करें. मान्यता है कि इससे धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं.

  • Related Posts

    दिल्ली में 50°C तो वहीं मुंबई में चिपचिपी वाली गर्मी, जानें अपने शहर के हिसाब से सही AC कैसे चुनें

    भारत में 2026 की गर्मी सिर्फ तेज नहीं है, बल्कि सच में रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. कहीं उत्तर भारत में लू (Loo) की जलती हुई हवाएं टेम्परेचर को 50°C के…

    Read more

    वट सावित्री व्रत आज, इस दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें व्रत के नियम

    Vat Savitri 2026: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है. ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह पर्व पति की लंबी आयु,…

    Read more

    NATIONAL

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक