Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की राजिम कुंभ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

तैयारियों में तेजी लाने की सख्त हिदायत, श्रद्धालुओं को न हो किसी भी प्रकार की समस्या

रायपुर, 12 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राजिम कुम्भ (कल्प) मेला-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। 1 से 15 फरवरी तक गरियाबंद जिले के त्रिवेणी संगम पर लगने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन को पूर्ण गरिमा, दिव्यता एवं भव्यता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।

श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि सभी तरह की आवश्यक व्यवस्थाएं 1 फरवरी से पहले पूर्ण हो जानी चाहिए।

श्री अग्रवाल ने सुरक्षा व्यव्स्था, स्वच्छता, लाखों श्रद्धालुओं के संगम स्नान हेतु व्यापक सुरक्षा बल तैनाती, जल प्रबंधन, आवागमन-सुविधा, सड़क, पार्किंग, शटल सेवा, संत-महात्माओं के लिए विश्राम गृह और कांवड़ियों हेतु शेड, चिकित्सा, भोजन, आपातकालीन चिकित्सा केंद्र, दाल-भात केन्द्र, पेयजल व्यवस्था, सांस्कृतिक आयोजन, भक्ति संगीत, लोकनृत्य, अखाड़ा जुलूस, मीना बाजार एवं अन्य पहलुओं की व्यापक एवं गहन समीक्षा की। कलेक्टर गरियाबंद श्री बी एस उइके द्वारा पॉवर पाइंट प्रजेन्टेशन दिया गया।

बैठक में महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायकद्धय श्री रोहित साहू एवं इंदर साहू, धर्मस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, रायपुर संभाग कमिश्नर श्री महादेव कावरे, कलेक्टर गरियाबंद श्री बी एस उइके उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

      जशपुरनगर 19 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज दीपू बगीचा के समीप स्थित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद जैन के निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र…

    Read more

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित

    *आवास और अधोसंरचना विकास को नई दिशा और गति देगा यह कानून: मुख्यमंत्री श्री साय* *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नाम अब छत्तीसगढ़ गृह एवं अधोसंरचना विकास मंडल -वित्त मंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट