Ro no D15139/23

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने

नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक
राजिम कुंभ को गरिमा और भव्यता से संपन्न कराने दिए अधिकारियों को निर्देश

रायपुर, 17 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में राजिम कुम्भ (कल्प) मेला-2026 के तैयारियों की गहन समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग, बिजली और लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र के प्रवेश मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय और चिकित्सा शिविर समय पर तैयार करने के आदेश दिए। भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा के लिए विस्तृत प्लान बनाने को कहा। मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती प्रभावी बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्राथमिक उपचार केंद्र उपलब्ध कराने निर्देशित किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने 1 से 15 फरवरी तक गरियाबंद जिले के त्रिवेणी संगम पर लगने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन को पूर्ण गरिमा, दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से हर व्यवस्था पूरी करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लाखों श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, जल प्रबंधन, सड़कें, पार्किंग, बसें, संतों के लिए विश्राम गृह, कांवड़ियों के शेड, चिकित्सा केंद्र, भोजन व्यवस्था, दाल-भात केन्द्र, पेयजल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति संगीत, लोकनृत्य, अखाड़ा जुलूस और मीना बाजार जैसी सभी सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला-2026 को हम गरिमा, दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न करेंगे। सभी विभाग समयसीमा में अपने काम पूरे करें। श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले, यही हमारा लक्ष्य है। यह मेला छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाई देगा।
बैठक में रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर गरियाबंद श्री बीएस उइके, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्री प्रताप चंद्र पारख, सीएचएमओ हेल्थ गरियाबंद, एसडीएम गरियाबंद एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?