Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल 50.31 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत खैरबार में गौरवपथ निर्माण का किया भूमिपूजन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल के प्रयासों से सरगुजा जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खैरबार में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 50.31 लाख रुपए की लागत से 500 मीटर लंबे गौरवपथ सह नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण भूमि पूजन समारोह में मंत्री   राजेश अग्रवाल ने निर्माण कार्य की शुरुआत करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के स्वरूप को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाजनक आवागमन, आर्थिक समृद्धि और समग्र विकास सुनिश्चित करने वाली एक प्रमुख योजना है। गौरवपथ और नाली निर्माण से ग्रामीण इलाकों की सड़कें मजबूत होंगी, जिससे वर्षा के मौसम में आवागमन सुगम होगा। मंत्री ने कहा कि ये प्रयास मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर जारी हैं और उनके मार्गदर्शन में सरगुजा में कई सड़क निर्माण और विकास कार्य हो रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री   राजेश अग्रवाल को इस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में अब तक कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो चुका है, जिनमें ग्राम गौरवपथ योजना के तहत सीमेंट कांक्रीट सड़कों का निर्माण प्रमुख है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए समर्पित है और मंत्री   राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में यह क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

भूमिपूजन के अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा  निरूपा सिंह, सदस्य जिला पंचायत   दिव्या सिंह सिसोदिया, सदस्य जनपद पंचायत अम्बिकापुर   अनामिका पैकरा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण  मौजूद थे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान