Ro no D15139/23

21 जून को जशपुर में जिला स्तरीय योग दिवस, सुबह 7 बजे कम्यूनिटी हॉल में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे

जशपुरनगर 19 जून 2026/  आगामी 21 जून को जशपुर में जिला स्तरीय योग दिवस सुबह 7 बजे से कम्युनिटी हॉल में आयोजित होगा
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जशपुर जिले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा 21 जून 2026 को सुबह 7रू00 से 7रू45 बजे तक जिला मुख्यालय के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसमें डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़वा नोडल अधिकारी (समस्त कार्यक्रम), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर कानून व्यवस्था, संपूर्ण तैयारी, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराना, जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों के सभी कर्मचारियों, छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराना, योग पूर्व प्रशिक्षण व्यवस्था, जिला आयुष अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग जशपुर सहायक नोडल अधिकारी (समस्त कार्यक्रम) संपूर्ण मंच व्यवस्था, कार्यक्रम का संचालन, आमंत्रण कार्ड एवं अतिथि आमंत्रण, कार्यपालन अभियंता, लो. निर्माण विभाग जशपुर मंच में टेन्ट, दरी, कुर्सी-टेबल, मैदान में गद्दे, मैट-योगा मैट की व्यवस्था एवं मानसून की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था, जिला खाद्य अधिकारी, जशपुर पौष्टिक स्वल्पाहार की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता, लो. स्वा.यां. विभाग जशपुर पेयजल की व्यवस्था, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जशपुर योगाभ्यास स्थल की साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था, सहायक संचालक उद्यानिकी, जशपुर बुके एवं फूल-माला की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग जशपुर माइक व्यवस्था एवं प्राचार्य संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर एन.सी.सी., स्काउट के छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराना, मैदान में योग के संचालन हेतु लोक निर्माण विभाग के सहयोग से व्यवस्था पूर्ण कराना और श्री डमरूधर स्वर्णकार शिक्षक एवं योग प्रशिक्षक शासकीय नवीन आदर्श उ.मा.वि. जशपुर मंच पर योग प्रशिक्षकों के माध्यम से योगाभ्यास एवं मंच संचालन करेंगे।
जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी विकासखण्ड, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर भी 21 जून को सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास होगा। तहसीलदार संयोजक, जनपद सीईओ नोडल और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहायक नोडल रहेंगे। पुलिस, जेल, एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्कूल-कॉलेज के छात्र और आमजन को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की फोटो एवं रिपोर्ट कार्यालय जिला आयुष अधिकारी जशपुर के ई-मेल बहंलनेीरंेीचनत/हउंपसण्बवउ या व्हाट्सएप नम्बर-9407770442 पर भेजना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान