Ro no D15139/23

जशपुर वनमण्डल द्वारा ‘‘बीज गोला बनाबो-जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो‘‘ अभियान का किया गया सफल आयोजन रोपे गए 02 लाख से अधिक सीडबॉल

जशपुरनगर 19 जून 2026/ वनमण्डल जशपुर द्वारा प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित ‘‘बीज गोला बनाबो-जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो‘‘ अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न परिक्षेत्रों में वृहद स्तर पर 2 लाख से अधिक सीडबॉल का रोपण किया गया। रोपण कार्य मनोरा परिक्षेत्र के ग्राम सोगड़ा स्थित भैरवपहाड़, कुनकुरी परिक्षेत्र के हनुमान टेकरी तथा पत्थलगांव परिक्षेत्र के ग्राम ईला में मानव श्रृंखला बनाकर सम्पन्न किया गया।
सीडबॉल तकनीक प्रकृति पुनर्निर्माण की एक प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल पद्धति है। इस तकनीक में स्थानीय प्रजातियों के बीजों को मिट्टी एवं जैविक पदार्थ के मिश्रण से तैयार गोलों में अंतर्विष्ट कर दुर्गम एवं बंजर भूमि पर फैलाया जाता है। मानसून प्रारंभ होने पर ये सीड बॉल स्वतः अंकुरित होकर वृक्षों में परिवर्तित हो जाते हैं। इस पद्धति से उन क्षेत्रों में भी हरियाली स्थापित की जा सकती है जहां पारम्परिक पौधरोपण संभव नहीं है। इससे जिले के वन क्षेत्र में विस्तार, मृदा संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन में दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।
इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई। पत्थलगांव परिक्षेत्र में विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कुनकुरी परिक्षेत्र में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशिला सिंह एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव ने सहभागिता की। मनोरा परिक्षेत्र के ग्राम सोगड़ा भैरवपहाड़ में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा संभव राम जी सोगड़ा अघोर आश्रम द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, सामाजिक संगठन, स्व-सहायता समूह, स्थानीय ग्रामीण एवं विद्यालय-महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव श्रृंखला का निर्माण किया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों एवं वनों के महत्व के संबंध में उपस्थित जनों को जागरूक किया गया।
वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, भारतीय वन सेवा ने अवगत कराया कि बीज गोला बनाबो-जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा। अधिकाधिक जनसहभागिता के माध्यम से जशपुर जिले को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से समृद्ध, हरित एवं जैव विविधता संपन्न बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन के रूप में स्वीकार करते हुए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस पहल से ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता में वृद्धि हुई है तथा जिले का हरित आवरण निरंतर बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

    *ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण मशीनों को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश*   रायपुर, 19 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री…

    Read more

    लोकसाहित्य के दर्पण में अतीत का प्रतिबिंब विषयक दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का सफल समापन

    सम्मेलन में लोक स्मृतियों, जनजातीय ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत पर हुआ गहन मंथन महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में आयोजित सम्मेलन का गरिमामय समापन, देश-प्रदेश के विद्वानों ने लोककथाओं, लोकगाथाओं और…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति