Ro no D15139/23

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के दिए निर्देश
अम्बिकापुर । पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने दौरे की शुरुआत स्वच्छता चेतना पार्क से की, जहां उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर पहुंचे कर वहां चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक सुधार और कार्य की गति बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और परिजनों को निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलनी चाहिए।
साथ ही पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने नगर निगम के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया। उन्होंने स्थल पर मौजूद इंजीनियरों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि नगर निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुगम बनाया जा सके।
वहीं पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने नेहरू वार्ड क्रमांक 25 सत्तीपारा में चल रहे सड़क निर्माण का कार्य जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर के सभी वार्डों की सड़कों को गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण समय-सीमा में पूर्ण करने को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को शहर की सकरी गलियों का सर्वे करने और वहां भी डामरीकरण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो और शहर के अंदरूनी मार्ग भी सुगम हो सकें।
इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री डी. एन. कश्यप सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां