Ro no D15139/23

बस्तर के वनों को देखने के लिए दुनिया भर से आते हैं पर्यटक: वन मंत्री केदार कश्यप

*वनमंत्री श्री कश्यप ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास*

*‘कनेक्ट बस्तर’ की थीम पर पर्यटन की सुविधा हेतु दस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

रायपुर, 22 अगस्त 2025/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर ईको टूरिस्ट समिति के समूहों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यटन के दृष्टि से बस्तर क्षेत्र में वन बहुत बड़ा आधार है, बस्तर के वनों और प्राकृतिक सौन्दर्य को देखने के लिए दुनिया भर के पर्यटक आते हैं। मंत्री श्री कश्यप आज वन विभाग और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा शहीद गुंडाधुर कृषि कालेज जगदलपुर के सभागार में आयोजित कनेक्ट बस्तर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। गौरतलब है कि ‘कनेक्ट बस्तर’ की थीम पर पर्यटन की दृष्टि से वन विभाग और कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान द्वारा कोंडागांव जिले के टाटामारी से बस्तर जिले के चित्रकोट, नारायणपाल मंदिर, तीरथगढ़, कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान और दंतेवाड़ा जिले के दंतेश्वरी मंदिर, बारसूर के मंदिर को एक पर्यटन सर्किट बनाकर पर्यटकों की सुविधा हेतु दस वाहन की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में विधायक श्री किरण देव ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र में पर्यटन के विकास को गति दी है। बस्तर की संस्कृति और पर्यटन के नाम से आज देश विदेश में बस्तर क्षेत्र की अलग पहचान बनी है। अब बस्तर के धुरमारास पर्यटन स्थल को यूनेस्को जैसी संस्था सम्मान दे रही है। हमको बस्तर को पर्यटन की दृष्टि से कॉरिडोर के रूप में जोड़ने की आवश्यकता है। कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान की एक अच्छी पहल पर्यटन के लिए दस वाहनों का लोकार्पण किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में लगभग एक करोड़ 70 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने ‘कनेक्ट बस्तर’ की थीम का विमोचन किया गया। उन्होंने वन विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक भी वितरण किया। साथ ही शासकीय आवास गृह निर्माण हेतु 59 लाख 92 हजार, नक्षत्र वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिए 72 लाख 48 हजार का और पाँच सरई शेड निर्माण के लिए 38 लाख रुपए 13 हजार रुपए लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मंत्री श्री कश्यप ने पर्यटकों की सुविधा के लिए दस वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर श्री संजय पांडेय, अन्य जनप्रतिनिधि, सीसीएफ वन्य-जीव श्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ श्री उत्तम गुप्ता, संचालक कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान श्री नवीन कुमार सहित गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नैनो उर्वरक से अशोक शार्दुल को कम लागत में मिल रही अधिक उत्पादन

      रायपुर , 10 जून 2026/ कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब कोंडागांव जिले में दिखाई…

    Read more

    खरीफ सीजन की तैयारी पूरी, किसानों को समय पर मिल रहे हैं बीज और उर्वरक

      बीजापुर जिले की सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, वितरण कार्य लगातार जारी रायपुर, 10 जून 2026/ खरीफ फसलों के लिए किसानों को समय पर और निर्बाध रूप से गुणवत्तापूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू