Ro no D15139/23

राष्ट्रीय यातायात सड़क सुरक्षा माह के तहत स्काउट-गाइड रोवर रेंजर द्वारा निकाली गई यातायात एवं हेलमेट जागरूकता रैली

राजनांदगांव 18 जनवरी 2025। भारत स्काउटस एवं गाइडस छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव द्वारा राष्ट्रीय यातायात सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यालय यातायात पुलिस से यातायात एवं हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को राज्य उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र गोलछा, जिला मुख्य आयुक्त श्री महेश खंडेलवाल, रक्षित निरीक्षक श्री अरविंद साहू, निरीक्षक श्री अजय खेस, यातायात प्रभारी श्री कपिल श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ठाकुर प्यारेलाल चौक, नवीन बस स्टैण्ड मार्ग, महावीर चौक, जयस्तंभ चौक, गुरू नानक चौक मार्ग होते हुए समाप्त हुई। स्काउटस एवं गाइडस द्वारा शहर के मुख्य चौक-चौराहे पर हेलमेट पहनकर वाहन चालकों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने जनसामान्य को प्रेरित किया गया। रैली में महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतरम माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, पदुमतरा शासकीय हाई स्कूल पेंड्री, शासकीय हाई स्कूल पनेका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भानपुरी, वेसलियन हिंदी माध्यम स्कूल राजनांदगांव, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, डॉ. अम्बेडकर ओपन रोवर क्रू के स्काउट-गाइड रोवर रेंजर शामिल थे।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने एसडीएम कार्यालय डोंगरगांव का किया आकस्मिक निरीक्षण

    *- कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की* *- कार्यकुशलता व समयबद्ध निराकरण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 25 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज अनुविभागीय…

    Read more

    कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा निरस्त, पुन: परीक्षा 10 अप्रैल को

    राजनांदगांव 25 मार्च 2026। छत्तीससगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। मंडल के निर्देशानुसार हायर…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार