Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजधानी की यातायात हो रही सुगम

व्यस्तम मार्गाें के चौक- चौराहें में रोटरी, लेफ्ट टर्न अब होगा आसान
 
नई सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य में भी आई तेजी
 
मार्गाें से हटाए जा रहे अनाधिकृत बोर्ड, अतिक्रमण पर भी कार्रवाई

रायपुर 09 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था अब दुरूस्त होने लगी है। जिला प्रशासन द्वारा यातायात सुगम करने के लिए ठोस उपाय अपनाए जा रहे हैं और ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल रही है। साथ ही शास्त्री चैक को नो ऑटो जोन बनाने से रोजाना हजारों लोगों की परेशानियां दूर हो गई है।
दरअसल, शहर के व्यस्तम चौक- चौराहें में रोटरी लगाया जा रहा है। महिला पुलिस थाना चैक, मोतीबाग चैक (बंजारी बाबा), खम्हारडीह और लाखेनगर चैक में रोटरी लगाए जा चुके है और देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रिज के नीचे लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। रोटरी लगाने से बिना किसी ट्रैफिक सिंग्नल के वाहनों की आवाजाही हो सकेगी और जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। इसी तरह लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए फ्लेक्सिबल स्प्रिंग पोस्ट लगाए जा रहे है और जो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं उनकी मरम्मत की जाएगी। इनमें शास्त्री चौक, शारदा चौक, फाफाडीह चौक, कालीबाड़ी चौक इत्यादि शामिल हैं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात के व्यवस्थित संचालन के लिए कार्य किए जा रहे है। विभिन्न सड़कों में लेन मार्किंग, जेब्रा क्रासिंग, संकेतक बोर्ड, कैट्स आई शामिल है। साथ ही सड़क के किनारे यातायात को बाधा पहंुचाने वाले वृक्षों की छटाई भी की जाएगी।

यातायात सुगम करने लाभांडी की सड़कों का निर्माण
शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़कों के मरम्मत के साथ ही साथ चैड़ीकरण किया जा रहा है। आज नैशनल हाईवे से होटल कोर्ट मैरिऑट से होते हुए लाभांडी ग्राम तक जो मुड कर लाभांडी स्कूल होते हुए बालाजी कैंसर हॉस्पिटल तक जाएगी। करीब 01 किमी सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण किया गया। साथ ही यह सड़क पहले सकरी थी जिससे असुविधा होती थी। अब सड़क के चौड़ी होने से नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग मिल गया और आसानी से आवाजाही हो सकेगी।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम