Ro no D15139/23

सभी विकास खंड में मतदान दलों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

जशपुरनगर 8 फरवरी 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया रहा है। मनोरा विकासखंड,स्वामी आत्मानंद स्कूल जशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखंड, कुनकुरी विकासखंड, फरसाबहार विकासखंड, बगीचा विकासखंड में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन के नियम, प्रक्रिया, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 1 मतदान अधिकारी 2 और मतदान अधिकारी 3 के कार्यों को विस्तार से बताया जा रहा है ‌।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान अधिकारियों को निर्वाचन के नियमों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण विशेष रूप से अधिकारियों को निर्वाचन की प्रक्रिया को सही और निष्पक्ष चुनाव संपादित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।
मतदान अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं को समझने और लागू करने में सक्षम होते हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी,और निष्पक्ष हो सके।
मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर आधारित होता है।
मतदान अधिकारी को निर्वाचन के प्रत्येक चरण के बारे में बताया जाता है, जैसे नामांकन, मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा।
अधिकारियों को मतदाता सूची की जाँच करने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाता है। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि मतदान केंद्र पर सही मतदाता उपस्थित हैं और उनका नाम सूची में दर्ज है। मतदान कक्ष की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतदान अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्हें यह भी बताया जाता है कि मतदाताओं को शांतिपूर्वक मतदान करवाना सुनिश्चित करें। मतदान अधिकारी को चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायतों का समाधान करना भी रहता है।
मतदान प्रक्रिया की निगरानी मतदान अधिकारी को यह बताया जाता है कि वह मतदान केंद्र पर होने वाली सभी गतिविधियों की निगरानी करें, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो।
मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित कानून, नियम और निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है।

  • Related Posts

    नवाचारी खेती, उन्नत तकनीक, बेहतर फसल चयन से किसान होंगे समृद्ध – विधायक श्रीमती गोमती साय कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 रू कुनकुरी में आधुनिक खेती का महाकुंभ शुरू पत्थलगांव विधायक  गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 25 मार्च तक एक्सपो में किसानों को मिलेंगी नई तकनीकों की जानकारी

     जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और नवीन खेती पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 का आयोजन 23 से…

    Read more

    खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किए जाने हेतु सतत् कार्यवाही जारी माँ आईस फैक्ट्री पत्थलगांव और रिलांयस स्मार्ट पांइट जशपुर में किए गए औचक निरीक्षण

      जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ आगामी ग्रीष्मकाल के मद्देनजर नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलें…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे