Ro no D15139/23

7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में आयोजित होगा मंत्री, सांसद, एवं विधायकों का प्रशिक्षण शिविर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल
कलेक्टर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 27 जून 2025/ 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने मैनपाट के कर्मा रिसोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली, इस दौरान सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत, जिला सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम श्री नीरज कौशिक सहित प्रशासनिक अधिकारी सहित राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि 7, 8 और 9 जुलाई को तीन  दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक गण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, मजिस्ट्रेट ड्यूटी, पार्किंग व्यवस्था, पानी व्यवस्था, पास व्यवस्था, ट्रांसपोर्टिंग, डोम पंडाल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि, बरसात के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल में तड़ित लाचक की व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, एलिफेंट कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ सिधमा का सफरः ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    अम्बिकापुर 26 अप्रैल 2026/  (IMNB NEWS AGENCY ) प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत…

    Read more

    पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख पढ़ाई के साथ मिला रोजगार

      रायपुर, 26 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाएं, सरकारी योजनाओं और अपनी मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी