Ro no D15139/23

क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

झण्डू-बण्डू रोजाना की तरह वाक पर निकल पड़े। पास की पहाड़ी पर चढ़ते हांफ रहे थे पर बातचीत का सिलसिला जारी था हमेशा की तरह।

नगरीय प्रशासन विभाग ने सारे नगरीय निकायों को नालों की सफाई को गंभीरता से लेने के निर्देश दिये हैं ताकि जलभराव को रोका जा सके। इसके लिये उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने चेतावनी दी है कि यदि इस काम में गड़बड़ी या लापरवाही पाई गयी तो अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर का जिक्रकर झण्डू मियां ठहाका मारकर हंस पड़े। बोले ‘जिस अधिकारी को दूसरे अधिकारी की जांच कर रिपोर्ट देने को कहंेगे वही अपने जूनियर अधिकारी से सैट हो जाएगा, कार्रवाई के नाम पर बस ढकोसला…. ’

ये ब्यूरोक्रैटस् एक ही माटी के चट्टे बट्टे होते हैं। मंत्री किसको-किसको देखेंगे, किसका-किसका झूठ पकड़ेंगे।

पंडित बण्डू ने विषय परिवर्तन कर कहा ‘मियां ये राहुल का क्या होगा, झण्डू बोले ‘होना क्या है। वही होगा जो मंजूर ए खुदा होगा’।

‘तो क्या खुदा को राहुल की बैण्ड बजना मंजूर है ?

‘ऐसा क्यों कह रहे हो भाई’ झण्डू ने पूछा।

बण्डू ने उत्तर दिया कि ‘देखो 4 तारीख को चुनाव के नतीजे आएंगे, और लगता है कि इसमें राहुल अपना बहुत कुछ खो देंगे’।

‘लगता तो यही है’।

‘मगर उससे पहले भी एक तलवार लटक रही है, 2 मई को फैसला है राहुल के 2018 के केस का, जिसमें उन्होंने अमित शाह पर आपत्ति जनक टिप्पणी की थी।’

तो क्या लगता है’

जब टाईम खराब चल रहा हो न तो ऊट पर बैठे व्यक्ति को भी कुत्ता काट लेता है। इनका भी वक्त अब पूरा हो चला है। जाने कौन सा दो दूनी चार होने वाला है राहुल के साथ दो और चार तारीख को।

बोला वोटर
दीदी ने रेप का तय किया रेट
रेप के रेट ने बढ़ाया वोटिंग परसेन्टेस

बंगाल का वोटर त्रस्त हो गया है। पहले से कुछ चाहने वाले और कुछ डरने वाले मिलकर जिता देते थे ममता बैनर्जी को। धीरे-धीरे डरने वालों का डर कम किया भाजपा ने।

और ऐसे लोग जो दीदी से संतुष्ट नहीं थे मगर लाचार थे कुछ कर नहीं पा रहे थे, दूसरी बात इनके पास कोई विकल्प भी नहीं था, तो ऐसे लोग खुश हैं, उत्साहित हैं कि एक अच्छे विकल्प के रूप में भाजपा उनके सामने खड़ी है। साथ ही अपने बीच का एक मजबूत नेता शुबेन्दु अधिकारी भी मौजूद है।

शुबेंदु अधिकारी दो सीटों से लड़ रहे हंै। ज्योतिषीय भविष्यवाणी है कि वे एक से जीतेंगे एक से हारेंगे लेकिन इतना तय है कि उनका कद बहुत बढ़ जाएगा।

मतदाताओं का हौसला उंचा है और पहले डरे-डरे से रहने वाले लोग अब खुलकर बोलने लगे हैं। ऐसे में एक महिला ने कटाक्ष किया कि ‘दीदी ने महिलाओं के लिये एक बहुत अच्छी स्कीम लाॅंच की है कि किसी का रेप होता है तो उसे दस लाख रूप्ये मिलेगा यानि हमारे रेप का रेट फिक्स कर दिया है।

इस रेप के रेट ने ही नाईन्टी परसेन्ट से अधिक मतदान कराकर बंगाल में इतिहास बना दिया।

रक्षामंत्री का मंत्र
परेशान किया तो डाॅट… डाॅट… डाॅट
अक्टूबर से दिसंबर के बीच बजेगी
पाकिस्तान की बैण्ड

 

पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया और मन और आंखे फिर भर आईं। पर तसल्ली ये रही कि हमने वक्त रहते आतंकियो को दनादन कर दिया। पाकिस्तान की हालत तो कचरा कर दी। आॅपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तानी अड्डों को नेस्तनाबूत कर दिया और गर्व है कि हमारा बाल भी बांका नहीं हुआ।

बातचीत के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक पड़ोसी परेशान करता है। हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया पर कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट… डाॅट… डाॅट।

वैसे भी आॅपरेशन सिंदूर को बंद करने की विधिवत घोषणा नहीं हुई है। एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत द्वारा पाकिस्तान पर फिर भारी अटैक के आसार हैं।
————————–
जवाहर नागदेव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषक
मोबा. 9522170700

  • Related Posts

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    #PMMODI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (15 मई) से अपने पांच देशों के दौरे की शुरुआत करने जा रहे हैं, जहां उनका पहला पड़ाव UAE होगा. यह दौरा ऐसे वक्त हो…

    Read more

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस बयान से सहमति जताई कि अमेरिका गिरावट की ओर था, लेकिन उन्होंने कहा कि यह बात उनके कार्यकाल…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम