Ro no D15139/23

राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जनसेवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न

राष्ट्रीय कर्मयोगी – वृहद जन सेवा कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विगत दिवस राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र छत्तीसगढ़ अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें शासन के राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

            यह कार्यक्रम राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद कार्यक्रम के तहत भारत के विभिन्न मॉड्यूल, डिजिटल क्षमता-वर्धन तथा प्रशासनिक दक्षता से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनआईसी की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। पूरे प्रशिक्षण में सहकर्मी सीखने, सहयोग और अनुभवात्मक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बैच को 5 छोटी टीमों में विभाजित किया गया था। प्रशिक्षण में टीम-आधारित चुनौतियाँ, व्यक्तिगत अभ्यास,चिंतनशील और संवादात्मक चर्चाएं की गई।

यह प्रशिक्षण व्यक्तिगत प्रभावशीलता और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर केंद्रित रहा। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के छत्तीसगढ़ के एसआईओ श्री टी. एन. सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी को नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने के लिए एक सच्चे राष्ट्रीय कर्मयोगी के गुणों को अपने दैनिक कार्यों में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?