
अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस के सुचारू रूप से संचालन हेतु कार्यालय कलेक्टर के सभागार में 11 नवम्बर 2025 को प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का समय 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक जिसके मास्टर ट्रेनर श्री रवि निषाद हैं, वहीं दोपहर 02ः00 बजे से 04ः00 बजे तक जिसके मास्टर ट्रेनर श्री विनोद देवांगन होंगे। प्रशिक्षण में जिले के नमांकित मास्टर ट्रेनर्स, नोडल ऑफिसर एवं जिला स्तर से प्रत्येक विभाग से कम से कम 02 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।







