Ro no D15139/23

धान खरीदी व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा – पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित खरीदी हमारी प्राथमिकता

धमतरी, 06 नवंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के 100 धान उपार्जन केन्द्रों हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर, सहकारिता विभाग, मार्कफेड अधिकारी तथा सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में अधिकारियों को धान उपार्जन नीति 2025-26 की विस्तृत जानकारी बिंदुवार दी गई। इसमें विशेष रूप से इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की कार्यप्रणाली, गेट पास व्यवस्था, गणना योग्य स्टैकिंग, पर्याप्त मात्रा में त्रिपाल की उपलब्धता, टोकन ‘तुहर हाथ’ ऐप के माध्यम से निर्गत करने की प्रक्रिया एवं किसानों की सुविधा के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि धान खरीदी प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए समस्त नोडल अधिकारी खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शनिवार को नोडल अधिकारी अपने-अपने खरीदी केन्द्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, जिससे स्थल पर समस्याओं का तत्काल निराकरण हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए तथा खरीदी केन्द्रों में टोकन, तौल, परिवहन एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था पूर्व में ही कर ली जाए।
कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि “धान खरीदी कार्य केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि किसानों के प्रति हमारी जवाबदेही है। इसे संवेदनशीलता और टीम भावना के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाए।”

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल