Ro no D15139/23

गुणवत्ता की राह पर धमतरी – तीन सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

धमतरी, 6 नवंबर 2025/– राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले को सड़क विकास की दिशा में एक और बड़ी सौगात प्रदान की गई है। जिले के तीन प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों के लिए शासन ने विगत माह कुल 6.73 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति न केवल सड़क नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण और दीर्घकालिक टिकाऊपन की दिशा में भी एक सशक्त पहल है।

तीन सड़कों से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

स्वीकृति के अनुसार –
• पोटियाडीह से खरतुली मार्ग (1.00 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए ₹1.48 करोड़,
• नारी से गोजी मार्ग (2.00 किमी, पुल-पुलिया सहित) के निर्माण के लिए ₹3.74 करोड़, तथा
• सिविल लाइन कॉलोनी पहुंच मार्ग (0.90 किमी) के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए ₹1.50 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण अंचलों के लोगों की आवाजाही सुगम होगी, वहीं शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव घटेगा। स्थानीय निवासियों को सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा और व्यापार, शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों में नई गति आएगी।

“गुणवत्ता ही विकास का असली मानक”
कलेक्टर श्री अबिनाश ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना है। धमतरी जिले में सड़क नेटवर्क को लगातार मजबूत और आधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कें सिर्फ मार्ग नहीं, बल्कि विकास की धारा हैं। गुणवत्तापूर्ण निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
कलेक्टर ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में उच्चस्तरीय गुणवत्ता मानकों के साथ कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर सड़क सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ बने — यही प्रशासन की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता है।
*गुणवत्ता और प्रगति का संगम*
*इन स्वीकृतियों से धमतरी जिले में बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़कों से जहाँ आमजन को आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा, वहीं यह परियोजनाएँ स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और ग्रामीण कनेक्टिविटी को भी सशक्त बनाएंगी।धमतरी की ये सड़कें सिर्फ गंतव्य तक नहीं ले जाएँगी ये जिले को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगी।*

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण