Ro no D15139/23

आई गॉट कर्मयोगी पर अधिकारी- कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर 15 मार्च 2026/  आई गॉट कर्मयोगी पर जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तीन पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में प्रथम पाली में भू-अभिलेख के सर्व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के
अधिकारी- कर्मचारी तथा द्वितीय पाली में अनुविभाग अम्बिकापुर एवं धौरपुर के सर्व तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, लिपिक, चालक, भृत्य को प्रशिक्षण दिया गया। तृतीय पाली में अनुविभाग सीतापुर एवं उदयपुर के सर्व तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, लिपिक, चालक, भृत्य को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री रहमान ने आईगॉट प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, भूमिका आधारित प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इसमें पंजीयन कराना होगा एवं कार्यशाला के नोडल अधिकारियों के माध्यम से कोर्स करने होंगे। प्रशिक्षण में अधिकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म आधारित शिक्षण प्रणाली, प्रशासनिक सुधार तथा सेवा गुणवत्ता में वृद्धि के विभिन्न आयामों से अवगत कराया गया।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 2039.5 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 65.8 मिमी बारिश हुई

    राजनांदगांव 20 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 2039.5 मिमी बारिश एवं औसत…

    Read more

    वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है: श्री राजेश अग्रवाल

      जी. आर. ए. स्कूल जूनाडीह, लखनपुर में पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का किया आह्वान रायपुर, 20…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात