Ro no D15139/23

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  आदर्श आचार संहिता के संबंध में अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

अम्बिकापुर 24 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के परिपेक्ष में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी, जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े आचार संहिता को कड़ाई से पालन करने के संबंध में अधिकारियों को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेलर श्री एसएन पांडे सहायक प्राध्यापक, श्री आरके मिश्रा सहायक प्राध्यापक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री विलास भोस्कर  ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन  की सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए अद्यतन नियमों और निर्देशों की जानकारी अध्ययन  कर कड़ाई से आचार संहिता का पालन करने सभी संबंधित अधिकारियो को दी । उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों को ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ ड्यूटी करने कहा। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण लेने आए अधिकारी कर्मचारियों को मतदान दिवस की शपथ दिलाई।

प्रशिक्षण  में मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन संचालन की नवीनतम प्रक्रियाओं, आदर्श आचार संहिता, नामांकन, मतदान प्रक्रिया, मतगणना, और परिणाम घोषणा से संबंधित निर्देशों को विस्तार से बताया गया। अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उपस्थित सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति प्रशिक्षित और जागरूक किया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

  • Related Posts

    शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितम्बर तक

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले में 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु…

    Read more

    दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण संपन्न

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए आज दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल