Ro no D15139/23

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों का दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक पहलुओं की  दी जा रही जानकारी

अम्बिकापुर 04 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री विलास भोसकर  के मार्गदर्शन में पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के सुव्यवस्थित संचालन हेतु मतदान दल से संबंधित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया।
नगरीय निकाय निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में मतदान दल को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में  मुख्य रूप से ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग करने के बारे में बताया गया। इस बार के निर्वाचन प्रक्रिया में एक ही ईव्हीएम से महापौर के साथ-साथ पार्षद हेतु मतदान किया जाना है, को रेखांकित किया गया। प्रशिक्षण में मॉकपोल, सीलिंग प्रक्रिया, परिनियत लिफाफा, अपरिनियत लिफाफा, टेण्डर वोट, मतदान अभिकर्ताओं के मतदान केंद्र में उपस्थिति आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि 05 फरवरी को सभी विकासखण्ड मुख्यालय के निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्र में मतदान दल से संबंधित मतदान अधिकारी क्रमांक 04 (महिला मतदान अधिकारी) को प्रातः 11ः00 बजे से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उपस्थित होना है। अम्बिकापुर विकासखण्ड से संबंधित प्रषिक्षण जनपद पंचायत सभागार अम्बिकापुर के स्थान पर शासकीय पॉलिटेक्निक अम्बिकापुर में आयोजित है।

  • Related Posts

    महापौर व सभापति ने 11 दिव्यांगजनों को वितरित की मोटराइज्ड ट्रायसायकल

      अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  समाज कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा आज 11 दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम…

    Read more

    बिहान योजना ने जगपति के जीवन में लाया बदलाव, ईंट निर्माण इकाई से बनीं ‘लखपति दीदी’

    अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/   ग्रामीण महिलाओं के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘बिहान’ योजना स्वावलंबन की नई रोशनी बिखेर रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती जगपति…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे