Ro no D15139/23

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर रायपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आगामी जनगणना–2027 के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रायपुर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी देना तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत अमले को कार्यकुशल बनाना रहा।

कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। यह आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं नीतिगत निर्णयों के लिए आधार प्रदान करते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना के चरणों, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जनगणना–2027 सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में जिला जनगणना अधिकारी  मनीष मिश्रा, जनगणना सहायक  रामनारायण वर्मा निदेशालय से आशीष मिश्रा एवं जिले के समस्त चार्ज अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल

    सिरपुर की ऐतिहासिक विरासत से बारनवापारा की हरियाली तक, सिक्किम के खिलाड़ियों ने लिया अनूठा अनुभव रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के रंग…

    Read more

    धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *66.20 लाख की लागत से बना सर्वसुविधायुक्त भवन, राजस्व सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता* रायपुर 31 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत