
अम्बिकापुर 24 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय निर्वाचन 2025 के परिपेक्ष में सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए निर्वाचन व्यय, लेखा संधारण और प्रस्तुतीकरण के लिए लेखांकन दल का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में जिला कोषालय अधिकारी, नोडल अधिकारी व्यय लेखांकन तथा जय लेखांकन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एसएन पांडे सहायक प्राध्यापक, श्री आरके मिश्रा सहायक प्राध्यापक ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में अभ्यर्थियों के द्वारा किए जाने वाले खर्चो के निगरानी तथा उनके लेखा संधारण विधि की जानकारी दी। प्रशिक्षण में नगरीय निकाय में अभ्यर्थियों की व्यय सीमा, चुनाव चिन्ह् आवंटित होने के बाद प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रतिदिन के खर्च का लेखा-जोखा रखना तथा सभी खर्चे एक ही बैंक अकाउंट से किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले सभी अभ्यर्थियों के द्वारा निर्वाचन के लिए एक नया खाता पृथक से खोला जाएगा।









