Ro no D15139/23

धान खरीदी तिहार में पारदर्शिता और सुगमता, किसानों का बढ़ा विश्वास – जिले में अब तक 18,533 क्विंटल धान की खरीदी

मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी तिहार पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्था और किसान हित में संचालित हो रहा है। जिला प्रशासन की तैयारियां और सतत निगरानी प्रभावी साबित हो रही हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव सीधे-सीधे किसानों की संतुष्टि में झलक रहा है।

आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में धान बेचने पहुंचे ग्राम पंचायत भिट्ठी कला के किसान उत्साहित और संतुष्ट दिखाई दिए। किसान बनकेश्वर राम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य निर्धारित किए जाने से किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में इस बार तुलाई से लेकर भुगतान प्रक्रिया तक सभी व्यवस्थाएं पहले से अधिक सुव्यवस्थित हैं। उन्होंने ने कहा कि बारदाना उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, टोकन प्रक्रिया और पंजीकरण जैसी सुविधाएं व्यवस्थित होने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। केंद्रों में मौजूद स्टाफ भी सहयोगात्मक व्यवहार कर रहे हैं, जिससे धान खरीदी का माहौल सहज और पारदर्शी बना हुआ है।

जिले में खरीदी की रफ्तार तेज,अब तक 18,533.60 क्विंटल धान की खरीदी
जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में तेजी आई है। अब तक 18,533.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में इस वर्ष 55,937 किसान पंजीकृत हैं तथा 54 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी व्यवस्था संचालित किए जा रहे हैं।

धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने हेतु
केंद्रों में तौल मशीनों की नियमित जांच,बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता,परिवहन व्यवस्था की निरंतर समीक्षा,भुगतान प्रक्रिया की समयबद्धता जैसी व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो।

धान खरीदी से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए किसान कंट्रोल नंबर 9630682959 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार टोकन लेकर समय पर धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र पहुंचे और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ