Ro no D15139/23

पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर में धान विक्रय हुआ सुगम

*‘तुंहर टोकन’ ऐप से 24×7 टोकन सुविधा, किसानों के समय, श्रम और खर्च की हो रही बचत*

रायपुर, 02 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में लागू की गई डिजिटल एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर के किसानों को उल्लेखनीय सुविधा मिल रही है। आधुनिक तकनीक आधारित व्यवस्थाओं के चलते धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, सुगम और भरोसेमंद बन गई है, जिससे किसानों को सम्मानजनक अनुभव प्राप्त हो रहा है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे 24×7 धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उपार्जन समितियों में अनावश्यक भीड़ और प्रतीक्षा समाप्त हुई है तथा किसानों के समय, श्रम और आर्थिक व्यय की बचत हो रही है। यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और किसान-हितैषी सिद्ध हो रही है।

इसी क्रम में सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द के किसान श्री राजू लाल टेकाम ने धान विक्रय के दौरान मिली व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पर्याप्त वर्षा के कारण धान की पैदावार बेहतर रही है और उनके पास लगभग 100 क्विंटल धान उपलब्ध है। उन्होंने ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे 50 क्विंटल धान के लिए टोकन प्राप्त किया।

किसान श्री टेकाम ने बताया कि निर्धारित तिथि पर शिवपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचने पर गेट पास जारी करने, नमी परीक्षण तथा बारदाना उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तत्काल पूरी की गई, जिससे बिना किसी रुकावट के धान विक्रय संपन्न हुआ। उपार्जन केंद्र में पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है। इससे किसानों की आय में वृद्धि हुई है और वे धान के साथ-साथ गेहूं, तिलहन एवं सब्जी जैसी अन्य फसलों की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं।

किसान श्री टेकाम ने कहा कि वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्टि व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी सायरा बनो का हौसला

      सायरा बानो ई-रिक्शा चलाकर बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल रायपुर, 11 मार्च 2026/धमतरी जिले की सायरा बानो ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और…

    Read more

    आजीविका मिशन से मिली नई राह-मधु कंवर को

      सुशासन की मिसाल: मजदूरी से ‘लखपति दीदी’ तक का सफर तय कर बनीं मधु कंवर ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणा रायपुर,11 मार्च 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ग्रामीण गरीबी…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये