Ro no D15139/23

पारदर्शी और सुगम धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में बढ़ा विश्वास, किसान मनु तिर्की ने बताया अपना अनुभव

धान का मिल रहा सर्वाधिक दाम, बच्चों की शिक्षा और घर की आर्थिक स्थिति में आया सुधार

  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के धान उपार्जन केंद्रों में पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मानिक प्रकाशपुर के किसान श्री मनु तिर्की ने धान खरीदी की प्रक्रिया को आसान, सुगम और भरोसेमंद बताते हुए अपना अनुभव साझा किया।

किसान श्री तिर्की ने बताया कि उनके पास कुल 161 क्विंटल धान का रकबा है। इस खरीफ सीजन में उन्होंने खैरबार धान उपार्जन केंद्र से 60 क्विंटल का पहला टोकन कटाया, जिसमें उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। समिति केंद्र में टोकन कटाने से लेकर धान तौल तक की पूरी प्रक्रिया सहज, समयबद्ध और सुव्यवस्थित रही।

उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही सबसे पहले नमी परीक्षण किया गया और उसके बाद तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। समिति के कर्मचारियों के सहयोग से धान विक्रय करने में कोई विलंब नहीं हो रही है। धान की तौल पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है, जिससे किसानों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है।

श्री मनु तिर्की ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान खरीदी हो रही है और 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक दाम से मिलने से किसानों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि धान का सर्वाधिक दाम मिलने से खेती का विस्तार करने में मदद मिल रही है, साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी मदद हो रही है। किसान मनु तिर्की ने धान खरीदी व्यवस्था पर पूर्ण संतुष्टि व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है ताकि प्रत्येक किसानों को धान विक्रय के दौरान सुगम और पारदर्शी सुविधा उपलब्ध हो और किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी