Ro no D15139/23

विश्व क्षय दिवस पर जिले के 254 ग्राम पंचायत टी.बी. मुक्त घोषित, टी.बी. के 1,742 मरीजों की पहचान कर उपचार जारी

अम्बिकापुर 24 मार्च 2025/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिले के 254 ग्राम पंचायतों को टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया है। जिले की कुल 439 ग्राम पंचायतों में से 254 पंचायतों ने टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत के मानकों को पूरा किया है। शासन की स्वास्थ्य योजनाओं और आम जनता की जागरूकता से जल्द ही जिला पूरी तरह टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य हासिल करेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए कुछ आवश्यक मापदंड तय किए गए हैं, जिसमें प्रति 1000 जनसंख्या पर 1 से कम टी.बी. मरीज होना। टी.बी. के मरीजों का शत-प्रतिशत इलाज व स्वस्थ होना चाहिए। शासन की पौष्टिक आहार योजना का सभी मरीजों को लाभ मिलना। सभी मरीजों की दवाओं के प्रति संवेदनशीलता की जांच। सामान्य जनसंख्या के 30 प्रतिशत का बलगम जांच होना प्रमुख हैं।

विकासखंडवार टी.बी. मुक्त पंचायतों की संख्या

अम्बिकापुर में 101 में से 71 ग्राम पंचायत, लुण्ड्रा में 77 में से 50 ग्राम पंचायत, बतौली में 42 में से 25 ग्राम पंचायत, सीतापुर में 42 में से 20 ग्राम पंचायत, मैनपाट में 44 में से 22 ग्राम पंचायत, लखनपुर में 74 में से 36 ग्राम पंचायत और उदयपुर में 59 में से 30 ग्राम पंचायत टीवी मुक्त घोषित हुए हैं।

टी.बी मुक्त ग्राम पंचायत होंगे सम्मानित

टी.बी. मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों को महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। क्षय रोग के प्रति जनमानस में जागरूकता फैलाने हेतु नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों ने टी.बी. मरीजों के प्रति भेदभाव मिटाने, उनकी सहायता करने और सरगुजा को टी.बी. मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

जिले में वर्तमान में टी.बी. के 1,742 मरीजों की पहचान कर उपचार किया जा रहा है। प्रत्येक 1 लाख की जनसंख्या पर 3,000 बलगम जांच की जा रही है। खांसी के संदेहास्पद सभी मरीजों का मोलेकुलर पीसीआर टेस्ट के माध्यम से सूक्ष्मतम कीटाणुओं की पहचान की जा रही है।

सी.वाय. टी.बी. जांच की शुरुआत

विश्व क्षय दिवस पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम द्वारा सी.वाय. टी.बी. जांच की शुरुआत की गई है। यह जांच उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनके शरीर में टी.बी. के कीटाणु हैं, लेकिन लक्षण नहीं दिख रहे। यह टीका स्वास्थ्य विभाग के सभी सदस्यों को लगाने की अपील की गई। सी.वाय.उच्च जोखिम समूह और टी.बी. मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिवारों को यह निःशुल्क लगाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर अमृतलाल ध्रुव, सुनील कुमार नायक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, संयुक्त संचालक एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश आर्या, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र राम, जिला कार्यक्रम समन्वयक बनवासी यादव, अभिषेक सिंह, श्रवण खुटे, संजय श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, संजय ताण्डी, सिन्नीचंद महंत, विकास जयसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार