Ro no D15139/23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरा की तैयारियों का आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

राष्ट्रपति   द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर 2025 को प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास विभाग के मंत्री   रामविचार नेताम ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आदिम जाति विकास मंत्री    नेताम ने टेंट-पंडाल की व्यवस्था, आमंत्रित अतिथियों एवं जनसमूह के लिए बैठक व्यवस्था, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थान, रूट चार्ट, हेलिपैड की तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री    नेताम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि महामहिम राष्ट्रपति का आगमन सरगुजा के लिए गौरव का क्षण है। इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय पर उच्च स्तर की हों, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर    विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक    राजेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर    सुनील नायक, एएसपी  अमोलक सिंह ढिल्लो सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, पुलिस में एफआईआर दर्ज*  …

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल