Ro no D15139/23

त्रिलोकचंद देवांगन बना ऊर्जाक्षेत्र में आत्मनिर्भर

अब घर के सोलर पैनल से होती है बिजली की पूर्ति
रायपुऱ । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने जिले के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। नगर पंचायत बिलाईगढ़ निवासी त्रिलोकचंद देवांगन ने इस योजना का लाभ उठाकर न सिर्फ बिजली बिल से मुक्ति पाया है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल है। यह फैसला उनके लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हुआ। अब उनके घर का संपूर्ण बिजली खपत सौर ऊर्जा से हो रहा है।
बिलाईगढ के हितग्राही त्रिलोकचंद देवांगन पहले हर महीने 2000 से 3000 रुपये तक बिजली बिल का भुगतान करता था। अप्रैल माह में टीवी चैनल से उन्हें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जानकारी मिला। इसके बाद उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया। यह फैसला उनके लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हुआ। अब उनके घर का संपूर्ण बिजली खपत सौर ऊर्जा से हो रहा है। बीते दो महीनों में उनके बिजली बिल पर -4 रुपये और -15 रुपये जैसी प्रविष्टियाँ दर्ज हुईं और उनका बिल शून्य हो गया।
सिर्फ 7 दिनों में मिला 78 हजार रूपये का सरकारी अनुदान
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया है। सोलर पैनल लगवाने के महज सात दिनों के भीतर ही त्रिलोकचंद देवांगन के खाते में 78 हजार रुपये की सरकारी सब्सिडी सीधे उनके खाते में जमा हो गई। आज वे प्रतिमाह 300 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन कर रहे हैं, जबकि खपत केवल 200 यूनिट के आसपास होती है। इस तरह उन्हें 100 यूनिट की बचत हो रही है।
अपने अनुभव साझा करते हुए त्रिलोकचंद देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह पहल बहुत अच्छी है। हर घर को मुफ्त बिजली मिले, यही मेरी भी इच्छा थी। जब मुझे अप्रैल में टीवी चैनल से पता चला कि यह योजना शुरू हो गई है, तो मैंने आवेदन किया। केवल 7 दिनों में मेरे खाते में केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी आ गई। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देता हूँ।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?