Ro no D15139/23

रायपुर साहित्य उत्सव में राजनांदगांव जिले का त्रिवेणी संग्रहालय साहित्य प्रेमियों के लिए रहा आकर्षण का केन्द्र

जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर साहित्य उत्सव आदि से अनादि तक पुरखौती मुक्तांगन नवा रायपुर में राजनांदगांव जिले का त्रिवेणी संग्रहालय साहित्य प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में किताबनुमा आकार में राजनांदगांव त्रिवेणी संग्रहालय देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों की स्मृति में प्रदर्शित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय परिसर राजनांदगांव में स्थित त्रिवेणी संग्रहालय छत्तीसगढ़ में एक विशिष्ट पहचान रखता है। संग्रहालय हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध के निवास स्थान में बनाया गया है। संग्रहालय तीन खंडों में विभाजित है, यहां मुक्तिबोध के अतिरिक्त हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र से जुड़ी स्मृतियों संकलित हैं। उनकी रचनाओं और उनसे संबंधित वस्तुओं को यहां सहेज कर रखा गया है। इनसे जुड़ी स्मृतियों, रचनाओं और पांडुलिपियों के संयुक्त संरक्षण के उद्देश्य से ही संग्रहालय का निर्माण किया गया है। स्मारक परिसर में वाचनालय, स्वागत कक्ष एवं प्रतीक्षा कक्ष की भी व्यवस्था की गई है। मुक्तिबोध ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में सन 1958 से 1964 तक, जबकि पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी ने 1959 से 1971 तक प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। राज्य शासन द्वारा 2005 में मुक्तिबोध के निवास स्थान को स्मारक घोषित किया गया। संग्रहालय में नियमित रूप से साहित्य अनुरागी जुटते हैं और हिंदी साहित्य की त्रिवेणी का पुण्य स्मरण करते हैं।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां