Ro no D15139/23

फोर्ड फैक्ट्री में ट्रंप का आपत्तिजनक इशारा, कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप, VIDEO हुआ वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोर्ड फैक्ट्री दौरे के दौरान एक कर्मचारी से हुआ तीखा विवाद कैमरे में कैद हो गया. कर्मचारी की टिप्पणी के बाद ट्रंप की प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हो गया है. यह मामला जेफ्री एपस्टीन फाइलों, उनकी रिहाई में देरी और बढ़ते राजनीतिक विवाद से भी जुड़ा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारी शर्मिंदगी झेलना पड़ा. ट्रंप फोर्ड कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का दौरा पर थे. इसी दौरान ट्रंप को कंपनी के ही एक कर्मचारी ने पेडोफाइल प्रोटेक्टर (नाबालिग बच्ची के साथ यौन अपराध करने वाला व्यक्ति) कहा. इसी बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में साफ नजर आता है कि डोनाल्ड ट्रंप और कर्मचारी दोनों लड़ रहें हैं. ट्रंप आपत्तिजनक इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं. इस घटना के दौरान ट्रंप कथित तौर पर गाली भी देते हुए नजर आते हैं.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

ट्रंप का इस आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया. वीडियो में देखें तो ट्रंप अपने बीच की उंगली दिखाई देते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद ऑनलाइन भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. बता दें कि इस वीडियो को सबसे पहले TMZ ने शेयर किया है. वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि ट्रंप भीड़ में किसी के चिल्लाने पर रुकते हैं और इसके बाद वे उस व्यक्ति की ओर देखते हुए F**k यू कहते नजर आते हैं और उसके बाद ही उंगली का इशारा करते हैं. यह पूरी घटना मंगलवार के दिन फोर्ड फैक्ट्री के दौरान हुआ.

व्हाइट हाउस ने इस घटना के बाद प्रतिक्रिया भी दिया 

इस पूरी घटना के बाद सीएनएन से बात करते हुए व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने उस व्यक्ति को गुस्से में बेकाबू होकर गालियां चिल्लाने वाला एक सनकी बताया. यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब ट्रंप को जेफ्री एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंटस को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि ये वही जेफ्री एपस्टीन है जिस पर नाबालिग बच्चों के साथ यौन अपराध करने का मामला सामने आया था. एपस्टीन एक फाइनेंसर भी था और वो शक्तिशाली लोगों से संबंधों को फंडिंग करता था. एपस्टीन का संबध ट्रंप से भी था जिसके बाद सवाल उठ रहें हैं.इस पूरे घटनाक्रम को व्हाइट हाउस ने ट्रंप के इस व्यवहार का बचाव किया है.

एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंटस को सार्वजनिक होने में देरी हो रही 

यह घटना एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंटस को सार्वजनिक होने में देरी होने के कारण और कटौती को लेकर बढ़ने के बाद जन आक्रोश से भी जुड़ी जा रही है. इन फाइलों को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में जारी करने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन अभी तक इन्हें पूरी तरह से सार्वजनिक नहीं किया है. नाबालिग लड़कियों की तस्करी के आरोपों में मुकदमा का सामना कर रहे एपस्टीन की 2019 में न्यूयॉर्क की एक जेल में मौत हो गई थी. इस मौत को अधिकारिक तौर पर आत्महत्या बताया गया था हालांकि इस मामले को लेकर कई सवाल भी उठें जिनमें से ट्रंप के कुछ समर्थक भी शामिल हैं. ट्रंप ने फाइलें जारी करने से जुडे़ द्विदलीय कानून पर हस्ताक्षर किए थे. लेकिन इसकी समय सीमा 19 दिसंबर था जो कि चूक गया. विभाग के तरफ से बयान आया कि उसे दो मिलियन से ज्यादा दस्तावेजों की समीक्षा करनी है. इसलिए देरी हुई है.

ट्रंप की सेहत पर उठे सवाल

यह घटना उसी दिन सामने आई जब ट्रंप ने डेट्रॉइट इकोनॉमिक क्लब को संबोधित किया. जब ट्रंप अपनी स्पीच दे रहे थे तो अपने गले को साफ करने के लिए थोड़ी देर के लिए रुके जिसके बाद उनके आलोचकों ने ट्रंप के सेहत पर सवाल उठाए. बता दें कि ट्रंप ने अपने भाषण मे अमेरिका में बढ़ती कीमतों की चिंता को खारिज कर दिया. ट्रंप का कहना है कि महंगाई नहींं है और इसके लिए ट्रंप ने निर्वतमान फेडरल रिजर्व चेयर पॉवेल को जिम्मेदार ठहराया. अमेरिका में नवंबर में होने वाले मिड टर्म चुनावों से पहले आर्थिक दबाव उनके अप्रूवल रेटिंग पर असर डालते नजर आ रहे हैं.

  • Related Posts

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: कोलकाता. मालदा में एसआइआर प्रक्रिया के विरोध के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने और हिंसा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जांच तेज…

    Read more

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    INS Trikand in Tanzania: ईरान में पिछले 28 फरवरी से जंग चल रही है. इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी जैसे हालात हैं. इसने पूरी दुनिया में तेल और गैस…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….