Ro no D15139/23

दावोस जा रहे ट्रंप के प्लेन का ‘यू-टर्न’, टेकऑफ के एक घंटे बाद वापस लौटना पड़ा; इस वजह से लिया गया फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विशेष विमान एयर फोर्स वन मंगलवार को दावोस, स्विट्जरलैंड जा रहा था. ट्रंप को वहां वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम (WEF) में शामिल होना था. लेकिन टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान को वापस जॉइंट बेस एंड्रूज लौटना पड़ा. इसकी वजह उड़ान के दौरान सामने आई एक टेक्निकल कारण बताई गई.

उड़ान के दौरान सामने आई छोटी इलेक्ट्रिकल समस्या

एयरक्राफ्ट के क्रू के मुताबिक, एयर फोर्स वन रात लगभग 11:00 बजे (स्थानीय समय) जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उतरा. उड़ान के दौरान एयर फोर्स वन में एक छोटी सी इलेक्ट्रिक की समस्या आ गई थी और सावधानी के तौर पर बेस पर लौटने का फैसला किया गया. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बताया कि यह फैसला टेकऑफ के तुरंत बाद लिया गया था.

प्रेस केबिन की लाइट कुछ देर के लिए बंद हुई

विमान में मौजूद एक रिपोर्टर ने बताया कि टेकऑफ के बाद प्रेस केबिन की लाइटें कुछ समय के लिए बंद हो गई थीं. उस वक्त यात्रियों को इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी. हालांकि बाद में व्हाइट हाउस ने तकनीकी खराबी की पुष्टि कर दी.

व्हाइट हाउस की सोशल मीडिया पर भी पुष्टि

व्हाइट हाउस की रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह समस्या उड़ान के बीच में ही पहचान ली गई थी. पोस्ट में कहा गया कि सुरक्षा के लिहाज से एयर फोर्स वन जॉइंट बेस एंड्रूज लौट रहा है. राष्ट्रपति और उनकी टीम अब एक अलग विमान से स्विट्जरलैंड की यात्रा जारी करेंगे.

मंगलवार रात (स्थानीय समय) मैरीलैंड बेस की तरफ अमेरिकी सरकारी गाड़ियों का एक मोटरकैड भी देखा गया. इससे यह साफ हो गया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत दोबारा सक्रिय किया गया था.

दावोस यात्रा को ट्रंप ने बताया था रोचक

डोनाल्ड ट्रंप दावोस में कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करने वाले थे. यात्रा से पहले उन्होंने इसे रोचक यात्रा बताया था. जाने से पहले ट्रंप ने कहा था कि मुझे नहीं पता क्या होगा, लेकिन आपकी अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व हो रहा है.

दशकों पुराना है एयर फोर्स वन

एयर फोर्स वन विमान करीब चार दशकों से अमेरिकी राष्ट्रपति की सेवा में है. इसे राष्ट्रपति की सुरक्षा और लंबी यात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था. हालांकि बोइंग कंपनी इसके नए मॉडल पर काम कर रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट कई बार देरी का शिकार हो चुका है.

कतर का दिया गया लक्जरी जंबो जेट अभी तैयार हो रहा

पिछले साल कतर के शासक परिवार ने ट्रंप को एयर फोर्स वन फ्लीट में शामिल करने के लिए एक लक्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट भेंट किया था. फिलहाल इस विमान को अमेरिकी सुरक्षा मानकों के मुताबिक तैयार किया जा रहा है, इसलिए यह अभी सेवा में नहीं आया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लीविट ने मंगलवार रात एयर फोर्स वन पर मीडिया से हल्के अंदाज में कहा कि कतर का दिया गया विमान इस समय काफी बेहतर लग रहा है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा.

  • Related Posts

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    Strait Of Hormuz: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर पूर्ण नियंत्रण वाले दावे को खारिज कर दिया है. ईरान का कहना है कि यह अहम समुद्री मार्ग…

    Read more

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन इसकी तैयारी का असर अभी से दिखने लगा है. कभी यूपी की सत्ता पर पूर्ण बहुमत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां