Ro no D15139/23

होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Holi Special Kesar Badam Milk: होली के दिन घर पर ठंडी या गर्म ड्रिंक जरूर बनती हैं. होली आने में कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में अगर आप अपने घर पर होली के दिन मिठाईयों के साथ क्रीमी फ्लेवर वाला ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो आप होली स्पेशल केसर-बादाम मिल्क ट्राई कर सकते हैं.

होली स्पेशल केसर-बादाम दूध बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • दूध  1 लीटर
  • बादाम – 10–12
  • केसर – 10–12 धागे
  • चीनी – स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काजू/पिस्ता – सजाने के लिए

होली स्पेशल केसर-बादाम दूध बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप बादाम को रातभर या कम से कम 4–5 घंटे पानी में भिगो दें. भिगोने के बाद इसका छिलका आसानी से उतर लें. अब छिले हुए बादामों को मिक्सी में डालें, इसमें 2-3 चम्मच दूध मिलाएं और महीन पेस्ट बना लें.
  • एक गहरे बर्तन में दूध गर्म करें इसे धीमी आंच पर रखें. आप धीरे-धीरे दूध को उबलने दें. जब दूध से उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और दूध को 5–7 मिनट तक पकने दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
  • अब उबलते हुए दूध में तैयार किया हुआ बादाम का पेस्ट धीरे-धीरे डालें. इसे लगातार चलाते रहें जिससे पेस्ट दूध में अच्छी तरह घुल जाए. इससे दूध का रंग हल्का क्रीमी हो जाएगा और खुशबू आने लगेगी.
  • अब केसर के धागों को 1–2 चम्मच गुनगुने दूध में 5 मिनट के लिए भिगो दें. फिर केसर को दूध वाले बर्तन में डाल दें. अब दूध को 2–3 मिनट और पकने दें.
  • फिर इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इलायची पाउडर डालकर इसे धीमी आंच पर 4–5 मिनट और पकाएं.
  • अब आप इसके ऊपर से कटे हुए काजू और पिस्ता डालकर 2 मिनट पकाएं और आंच बंद कर दें.
  • अब आपका होली स्पेशल केसर-बादाम दूध पूरी तरह तैयार है. इसी तरह आप होली के दिन केसर-बादाम दूध तैयार कर सकते हैं.
  • Related Posts

    पालक से बनाएं तड़के वाला रायता, ओंकार पवार ने बताई रेसिपी

    Tadke Wala Palak Raita: अगर आप रायता खाने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. अब तक आपने खीरा, गाजर या प्याज वाला रायता तो बहुत खाया होगा,…

    Read more

    मैदा और अंडे के बिना तैयार करें स्वादिष्ट बेसन मफिन, जानें आसान तरीका

    Besan Muffin Recipe: कुणाल कपूर के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई बेसन मफिन रेसिपी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है. यह रेसिपी खास इसलिए है क्योंकि इसमें मैदा…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले