Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा दिव्यांगजनों की प्रतिभा को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने हेतु दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की खेल, कला और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।
2 दिसम्बर को डिग्री कॉलेज के लाल मैदान में प्रातः 9 बजे से दिव्यांग छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। रायगढ़ जिले के उन्नायक सेवा समिति एडल्ट्स उम्मीद घरौंदा कौहाकुण्डा, उम्मीद विशेष विद्यालय कौहाकुण्डा, नंदा सरकुलेशन संस्थान अंध-मूक एवं श्रवण बाधितार्थ बड़गांव, जय बुढ़ी माई समाज सेवी संस्था कोसमनारा सहित सातों विकासखंडों के समग्र शिक्षा के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत   अभिजीत बबन पठारे ने हरी झंडी दिखाकर किया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी तरह 3 दिसम्बर को पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम रायगढ़ में दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा गीत-संगीत, एकांकी नाटक, नृत्य, गायन एवं वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष   शिखा रविन्द्र गबेल, नगर निगम सभापति   डिग्री लाल साहू, एवं सीईओ जिला पंचायत   अभिजीत बबन पठारे सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक  शिवशंकर पाण्डेय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी   महेश पटेल, कार्यक्रम नोडल अधिकारी   सुशील सिंह, सहायक नोडल अधिकारी   उग्रसेन पटेल और   नवरतन सिंह बिंझवार का विशेष योगदान रहा। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम तथा जिला जेल कर्मचारी   अंजू जोशी एवं उनकी टीम ने कोच, रेफरी और निर्णायक के रूप में सेवाएं दीं। कार्यक्रम का समापन समाज कल्याण विभाग के उप संचालक   शिवशंकर पाण्डेय द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

  • Related Posts

    भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक-मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री भगवान महावीर जनकल्याणक महोत्सव 2026 में हुए शामिल* रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित दादाबाड़ी तीर्थ में…

    Read more

    जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री साय

    *लोक-आस्था, परंपरा और विकास का संगम बना कुँवरगढ़ महोत्सव* रायपुर 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास के संगम का सशक्त प्रतीक ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…